तेलंगाना के नलगोंडा में स्कूल प्रिंसिपल के मर्डर की सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है. K. रूपा रेड्डी, कोंडामल्लेपल्ली के नागार्जुन ग्रामर कॉन्सेप्ट स्कूल की प्रिंसिपल थीं. उनकी 11 अगस्त की शाम उनके घर में ही चाकू से 27 बार वार करके हत्या कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक, हत्या के आरोप में 10वीं कक्षा के दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और हॉस्टल में एक ही कमरे में रहते थे.
माता-पिता के सामने डांटने का बदला लिया
पुलिस के अनुसार, पिछले महीने रूपा रेड्डी ने दोनों छात्रों को हॉस्टल में पैसे के साथ पकड़ा था और उनके माता-पिता के सामने फटकार लगाई थी. इसी बात को लेकर दोनों के मन में प्रिंसिपल के खिलाफ नाराजगी पैदा हुई. जांच में सामने आया कि दोनों छात्र सोशल मीडिया और YouTube के जरिए बिना सबूत छोड़े हत्या करने के तरीके तलाश रहे थे. बाद में उन्होंने कथित तौर पर प्रिंसिपल के घर में बड़ी रकम होने की जानकारी जुटाई और हत्या के साथ लूट की योजना बनाई.
11 अगस्त को दोनों ने चाकू और दस्ताने खरीदे. एक छात्र घर के बाहर निगरानी करता रहा, जबकि दूसरा खुले किचन के दरवाजे से अंदर दाखिल हुआ और रूपा रेड्डी पर चाकू से 27 वार किए. इसके बाद दोनों ने बेडरूम से ₹2.50 लाख नकद लेकर पीछे की दीवार से भागने की कोशिश की.
एक शब्द ने पुलिस को हत्यारों तक पहुंचाया
जांच में सबसे अहम सुराग रूपा रेड्डी के आखिरी फोन कॉल से मिला. उन्होंने अपनी आंटी से बात करते हुए आखिरी समय में बाबू शब्द कहा था और फोन कट गया. पुलिस ने पाया कि रूपा रेड्डी स्कूल के पुरुष छात्रों को प्यार से बाबू कहकर संबोधित करती थीं. इसके बाद जांच का फोकस स्कूल के छात्रों पर गया. स्कूल दोबारा खुलने के बाद पुलिस ने छात्रों से पूछताछ शुरू की और उन पांच छात्रों पर विशेष नजर रखी, जिनके व्यवहार और खर्च में अचानक बदलाव दिखाई दिया था.
CCTV से खुला खौफनाक बदले का राज
पुलिस ने 70 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जो लगभग 30 किलोमीटर के इलाके में लगे थे. इसके अलावा 80 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई. बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस ने दोनों छात्रों को डोनियाला X रोड के पास बाइक पर रोक लिया. तलाशी में उनके अंडरगारमेंट्स में छिपाए गए ₹1.54 लाख मिले. पुलिस को ₹500 के तीन नोट भी मिले, जिन पर कथित तौर पर खून के निशान थे. पूछताछ में दोनों ने हत्या और लूट की बात कबूल करने का दावा पुलिस ने किया है. पुलिस ने आरोपियों कर पास से ₹1.54 लाख नकद, रूपा रेड्डी का iPhone, हत्या में इस्तेमाल चाकू, दस्ताने, मास्क, 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं.
कई टीमों ने मिलकर सुलझाई हत्या की गुत्थी
पुलिस के मुताबिक, पांच विशेष टीमों में करीब 40 पुलिसकर्मी शामिल थे. देवरकोंडा DSP के नेतृत्व में टीमों ने फोरेंसिक सबूत, फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वॉड, तकनीकी विश्लेषण और CCTV फुटेज की मदद से जांच की. रूपा रेड्डी के पति से भी पूछताछ की गई. नलगोंडा की यह वारदात स्कूलों में बच्चों के व्यवहार, डिजिटल कंटेंट और बढ़ती आपराधिक मानसिकता को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines