Odisha 10th Class Student Gives Birth In Hostel: ओडिशा के मलकानगिरी जिले से एक ऐसी हैरान करने वाली खबर आई है जिसे सुन हड़कंप मच गया है। दरअसल सरकारी स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली एक 10वीं क्लास छात्रा ने बोर्ड के एग्जाम देने के बाद वापस लौट हॉस्टल में बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में अब हॉस्टल प्रशासन सवालों के घेरे में है कि ऐसा कैसे हो गया और किसी को पता भी नहीं चला। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रिंसिपल ने दी सफाई
ओडिशा के मलकानगिरी जिले से जैसे ही हॉस्टल में 10वीं क्लास की छात्रा के बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया तो सनसनी मच गई। ऐसे में हॉस्टल प्रशासन पर सवाल उठना स्वाभाविक है। इसी बीच हॉस्टल के प्रिंसिपल ने बताया कि हर हफ्ते हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच होती है। इससे पता चलता है कि सभी स्टूडेंट्स हेल्दी हैं और साथ में स्वास्थ्य कर्मी अपना काम ठीक से कर रहे हैं या नहीं ये भी पता चलता है।
यह भी पढ़ें: ‘वह जो कह रही गलत है’ मृत्यु कुंभ विवाद में Mamata Banerjee पर भड़के Mithun Chakraborty
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल ओडिशा के मलकानगिरी जिले के हॉस्टल में रह ही 10वीं क्लास की छात्रा के बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि वो पहले एग्जाम देकर लौटी और फिर अचानक से उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। आनन फानन में उसे चित्रकोंडा के उप-मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हालांकि अब बच्चा और मां दोनों ठीक हैं।
छात्रा के माता-पिता का स्कूल प्रशासन से सवाल
इस मामले के बाद से ही स्कूल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं छात्रा के पेरेंट्स ने भी स्कूल प्रशासन पर सवाल उठाया है कि आखिर उन्हें कैसे पता नहीं चला की बच्ची प्रेग्नेंट हैं। जिला कल्याण अधिकारी श्रीनिवास ने बताया कि बच्ची छुट्टियों में के दौरान अपने घर गई थी और वहीं से गर्भवती हो गई। अब मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: 100 से ज्यादा पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एक इनकार और नौकरी से धोया हाथ
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
4 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
6 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines