PM Narendra Modi On no confidence motion : संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना जवाब दिया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर चुन-चुन कर हमला बोला। पीएम के भाषण के दौरान कई विपक्षी दल वॉकआउट कर गए। आइये जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की 11 बड़ी बातें।
1. INDIA को फिर बताया घमंडिया गठबंधन
पीएम मोदी संसद में विपक्ष के गठबंधन INDIA को एक बार फि घमंडिया गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि ये INDIA गठबंधन तो दरअसल घमंडिया गठबंधन है। यहां सभी को प्रधानमंत्री बनना है। कटाक्ष के अंदाज में कहा कि वर्ष 2018 में जब अविश्वास प्रस्ताव आया था तब हम ज्यादा सीटें जीते थे। अब 2024 में भी रिकॉर्ड जीत होगी।
2. गुड़ को गोबर करने में ये माहिर
लोकसभा में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता का नाम बोलने की सूची में नाम ही नहीं था। वर्ष 1999 में बाजपेयी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया तब शरद पवार साहब ने नेतृत्व किया और वर्ष 2023 में अटल जी की सरकार थी। सोनिया जी ने लीड ली और प्रस्ताव रखा। इसके बाद वर्ष 2018 में खरगे जी थे। उन्होंने इसे आगे बढ़ाया, लेकिन इस बार अधीर बाबू का क्या हाल हो गया। उनकी पार्टी ने उन्होंने बोलने का मौका नहीं दिया। ये तो कल अमित भाई ने बहुत जिम्मेदारी के साथ कहा कि अच्छा नहीं लग रहा है। आपकी उदारता थी कि समय समाप्त हो गया था। तब भी आपने उन्हें मौका दिया। लेकिन अधीर बाबू ने गुड़ का गोबर कर दिया। गुड़ का गोबर कैसे करना है उसमें ये माहिर हैं।
3. अविश्वास प्रस्ताव होता है हमारे लिए शुभ
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर इशारों-इशारों में हमला करते हुए कहा कि एक तरह से विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए हमेशा ही शुभ होता है। राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन और भाजपा वर्ष 2024 के चुनाव में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर जनता के आशीर्वाद से वापस आएगी। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाती है तो हम अधिक सीटों के साथ जीतते हैं।
और पढ़ें – संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए PM नरेन्द्र मोदी ने बताए तीन ‘Secret’
4. … तैयारी करके क्यों नहीं आते जी
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हमलावर पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत में कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर आपने कैसी चर्चा की। सोशल मीडिया पर आपके दरबारी भी बहुत दुखी हैं। विपक्ष नो-कॉन्फिडेंस पर नो बॉल कर रहा है और इधर से सेंचुरी हो रही है। आप तैयारी करके क्यों नहीं आते जी।
5. आपके लिए राजनीति प्राथमिकता
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बीते दिनों इसी सदन ने और दोनों सदनों ने जनविश्वास बिल, मेडिकल बिल, डेंटल कमीशन बिल जैसे कई महत्वपूर्ण बिल यहां पारित किए। लेकिन आपके लिए राजनीति प्राथमिकता है। देश की जनता ने जिस काम के लिए उन्हें यहां भेजा, उस जनता से भी विश्वासघात किया गया है। इसके साथ ही यह भी कहा कि विपक्ष के प्रस्ताव पर 3 दिनों से यहां काफी चर्चा हुई है। अच्छा होता कि सत्र की शुरुआत के बाद से ही विपक्ष गंभीरता के साथ सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेता।
6. यह तो विपक्ष का फ्लोर टेस्ट है
पीएम ने कहा कि मैं भगवान का आशीर्वाद मानता हूं कि उन्होंने विपक्ष को सुझाया और वे इसका प्रस्ताव लेकर आए। वर्ष 2018 में भी वे अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। तब मैंने कहा था कि यह हमारी सरकार के लिए फ्लोर टेस्ट नहीं है। उन्हीं का फ्लोर टेस्ट है। हुआ भी वही। जब मतदान हुआ, तो विपक्ष के पास जितने वोट थे, उतने भी जमा नहीं कर पाए थे।
और पढ़ें – दिल्ली-एनसीआर में औंधे मुंह गिरेंगे टमाटर के दाम, अब सिर्फ इतने रुपये किलो बिकेगा
7. देश के लिए यह समय बेहद अहम
पीएम ने जवाब में कहा कि हम सब ऐसे टाइम पीरियड में हैं, चाहे हम हों या आप… ये टाइम पीरियड बेहद अहम है। कालखंड जो गढ़ेगा, उसका प्रभाव इस देश पर आने वाले 1000 साल तक रहने वाला है। इस कालखंड में हम सबका दायित्व है, एक ही फोकस होना चाहिए कि देश का विकास।
पीएम ने कहा कि विश्व का विश्वास भारत में बढ़ता चला जा रहा है। इस दौरान हमारे विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव की आड़ में जनता के आत्मविश्वास को तोड़ने की विफल कोशिश की है। उन्होंने कहा कि हमने युवाओं को घोटालों से रहित सरकार दी है। दुनिया में भारत की बिगड़ी हुई साख को संभाला है। अभी भी कुछ लोग कोशिश में हैं कि साख को दाग लग जाए।
8. गिनाईं देश की उपलब्धियां
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्ष के दौरान देश में 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। IMF लिखता है कि भारत ने अति गरीबी को करीब-करीब खत्म कर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है जल जीवन के जरिए 4 लाख लोगों की जान बच रही है। यूनीसेफ ने कहा कि स्वच्छ भारत के कारण हर साल गरीबों के 50 हजार रुपए बच रहे हैं। इन उपलब्धियों पर कांग्रेस समेत विपक्ष के कुछ दलों को अविश्वास है।
9. आपने काले कपड़े पहने, इसका धन्यवाद
पीएम बीच-बीच में विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते भी नजर आए। अविश्वास और घमंड इनकी रगों में रच-बस गया है। वे जनता के विश्वास को कभी देख नहीं पाते। ये जो शुतुरमुर्ग एप्रोच है, इसके लिए देश क्या कर सकता है। जब शुभ, मंगल होता है, बच्चा साफ-सुथरा होता है तो काला टीका लगा देते हैं। आज जो देश का मंगल हो रहा है, वाहवाही हो रही है, आपका धन्यवाद करता हूं कि काले टीके के रूप में। काले कपड़े में सदन में आकर आपने इस मंगल को निश्चित करने का काम किया।
10. हम दुनिया की तीसरी इकोनॉमी बनेंगे
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के अगले टर्म में यानी तीसरे टर्म में भारत दुनिया की तीसरी टॉप अर्थव्यवस्था होगा। ये जिम्मेदार विपक्ष ऐसे में पूछता कि मोदीजी, निर्मलाजी, ये कैसे करोगे। ये भी मुझे सिखाना पड़ रहा है। यहां वो कुछ सुझाव दे सकते थे या कहते हम चुनाव में जनता के बीच जाकर बताएंगे कि ये तीसरे की बात करते हैं और हम एक पर लेकर आएंगे।
संबंधित खबरें
बगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
37 mins ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
1 hr agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
4 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
4 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
11 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
12 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines