Side Effects of Zero Calorie Sweetener: पिछले कुछ सालों से आर्टिफिशियल शुगर या जीरो कैलोरी वाली चीनी का सेवन बढ़ गया है। यह चीनी वजन बढ़ने नहीं देती, इसलिए फिटनेस फ्रीक लोगों में इसकी खपत ज्यादा है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में पता चला है कि जीरो कैलोरी स्वीटनर का ज्यादा सेवन आपके शरीर में खून के थक्के बना सकता है और दिल की बीमारियों को बढ़ा सकता है। इस रिसर्च में क्या पता चला, जानिए।
क्यों हानिकारक है जीरो शुगर स्वीटनर?
क्लीवलैंड क्लिनिक लर्नर रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा की गई रिसर्च में पाया गया कि जीरो शुगर स्वीटनर में एरिथ्रिटोल होता है, जो इस प्रकार की चीनी में मिठास लाने का काम करता है। इस पदार्थ से ही हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ रहा है। ये टेस्ट 4 हजार लोगों पर किया गया था, जिसमें पाया गया कि एरिथ्रिटोल वाले स्वीटनर का सेवन करने वाले लोगों में इसका प्रभाव समय से पहले ही शुरू हो गया है। उनके ब्लड में क्लॉटिंग को बढ़ावा देने वाले एजेंट्स की संख्या इस हद तक पहुंच चुकी है कि कभी भी वे हार्ट स्ट्रोक या हार्ट अटैक से गुजर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Constipation Tips: फ्रेश होने में होती है परेशानी? खाएं ये 5 सुपरफूड्स; मिलेगी राहत!
आखिर क्या है ये एरिथ्रिटोल
एरिथ्रिटोल एक तरह का शुगर अल्कोहल है, जिसका यूज खाने-पीने की चीजों में मिठास लाने के लिए किया जाता है। इसे गेहूं और मक्के के स्टार्च से बनाया जाता है। हालांकि, इस स्वीटनर को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने खाने लायक यानी सेफ माना है, जिस वजह से लोग बेधड़क इसका सेवन कर रहे हैं। एरिथ्रिटोल कई फल जैसे खजूर, नाशपाती और अंगूर में भी पाया जाता है, लेकिन आर्टिफिशियल तरीके से तैयार यह स्वीटनर ज्यादा हानिकारक है। इसकी मिठास 70 प्रतिशत तक चीनी जैसी होती है, लेकिन आम चीनी की तरह इसमें कैलोरी नहीं होती।
side effects of zero calorie sugar
कैसे काम करता है एरिथ्रिटोल
शोधकर्ताओं के अनुसार एरिथ्रिटोल प्लेटलेट्स को ज्यादा रिस्पॉन्स करने वाला बना देती है, ये इतना घातक हो सकता है कि कोई एकबार में ही इसका 10% हिस्से का भी सेवन कर लें तो इंसान में 90 से 100% तक क्लॉटिंग का खतरा बढ़ जाता है।
एरिथ्रिटोल के अन्य नुकसान
एरिथ्रिटोल से हार्ट डिजीज, ब्लड क्लॉटिंग के अलावा भी कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे स्किन एलर्जी, वीक मेटाबॉलिज्म, पाचन की समस्याएं तथा उल्टी, मतली।
ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: खाने से पहले या बाद में, वेट लॉस के लिए कब करनी चाहिए वॉक?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
12 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines