Weight Loss Tips: खाने से पहले या बाद में, वेट लॉस के लिए कब करनी चाहिए वॉक?

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए वॉक करना एक बेहतर उपाय है, लेकिन किस समय की वॉक से वजन जल्दी घटाया जा सकता है? कुछ लोग खाना खाने से पहले वॉक करते हैं तो कुछ खाने के बाद टहलना पसंद करते हैं।

Walking Health Benefits

Walking Health Benefits

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। जिम, एक्सरसाइज, डाइटिंग और भी कई चीजों का सहारा लेते हैं, लेकिन वॉक करने से वेट लॉस हो सकता है। रोजाना वॉक करने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। कई स्टडीज और रिसर्च में रोजाना वॉक करने की प्रक्रिया को हेल्दी रहने के लिए बढ़ावा भी दिया गया है। चलिए जानते हैं कि वॉक करने से शरीर को क्या-क्या लाभ मिलेंगे और वेट लॉस कैसे हो सकता है?

विज्ञापन

वॉक करने के लाभ

रोज वॉक करने या फिर लगभग 2000 कदम चलने से इंसान फिट और गंभीर बीमारियों से बच सकता है। वॉक करने से हार्ट डिजीज, कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी बचा जा सकता है। एक रिसर्च में पाया गया कि जो रोज 10,000 स्टेप्स चलते हैं, उनकी कभी अकाल मृत्यु नहीं होती। जानते हैं कि किस समय की वॉक से क्या लाभ होता है?

विज्ञापन
benefits of walk

benefits of walk

खाली पेट वॉक करने के फायदे

खाली पेट वॉक करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। खाली पेट टहलने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। इस तरह वॉक करने से शरीर में पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है। वेट लॉस करने के लिए भी खाली पेट वॉक ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। अगर कोई लगातार 2 घंटे तक खाली पेट वॉक करता है तो वह 70% तक फैट बर्न कर सकता है। सुबह के समय खाली पेट वॉक करने से शरीर में विटामिन-डी की कमी पूरी होती है। खाली पेट करने का सबसे बेस्ट टाइम है सुबह यानी मॉर्निंग वॉक करना। इस समय की वॉक से आप बताए गए फायदों का लाभ ले पाएंगे।

विज्ञापन

पोस्ट मील वॉक के लाभ

खाना खाने के बाद वॉक करने से डाइजेशन बेहतर होता है। खाने के बाद वॉक करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इस समय वॉक करने से डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। खाना खाने के बाद वॉक करने से एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या भी नहीं होती। रोज खाना खाने के बाद कुछ मिनटों की वॉक करने से तनाव भी कम किया जा सकता है। जिन लोगों को पेट की समस्याएं रहती हैं, उन्हें खाना खाने के बाद वॉक जरूर करनी चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ