Zakir Husain Death: फेफड़ों की यह बीमारी कितनी गंभीर, जानें शुरुआती संकेत और बचाव

Zakir Husain Death: मशहूर तबलावादक जाकिर हुसैन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्हें फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी हुई थी। आइए जानते हैं उस बीमारी के बारे में, यह कैसे होती है, क्या हैं इसके शुरुआती संकेत व बचाव।

Zakir Husain Disease

Zakir Husain Disease

Zakir Husain Death: वर्ल्ड फेमस तबलावादक जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कुछ न्यूज रिपोर्ट्स की मानें तो मशहूर संगीतकार गंभीर बीमारी लंग फाइब्रोसिस से पीड़ित थे, जो फेफड़ों से संबंधित है। लंग्स हमारे शरीर का अहम अंग हैं। इसमें किसी प्रकार की समस्या होना आपकी सांसों को भी प्रभावित कर सकता है। फेफड़ों की बीमारियां इन दिनों काफी बढ़ गई हैं। जाकिर हुसैन को फेफड़ों में फाइब्रोसिस होने की बीमारी थी। आइए जानते हैं इस बीमारी के शुरुआती संकेत, कारण और बचाव के उपाय।

विज्ञापन

कौन सी बीमारी से पीड़ित थे जाकिर हुसैन?

जाकिर हुसैन को लंग फाइब्रोसिस नामक फेफड़ों से संबंधित बीमारी थी, जो कि फेफड़ों वाली गंभीर बीमारी है। इस बीमारी में सांस लेने में तकलीफ होती है।

विज्ञापन

लंग फाइब्रोसिस क्या है?

फेफड़ों में फाइब्रोसिस की बीमारी को पुल्मोनरी फाइब्रोसिस (Pulmonary Fibrosis) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक गंभीर बीमारी है जिसमें फेफड़ों की हवा से सांस लेने वाली नलिकाओं में सूजन हो जाती है, जिस कारण फेफड़ों के टिशूज कठोर हो जाते हैं। समय के साथ, यह हार्डनेस बढ़ सकती है और फेफड़ों की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है, जिससे सांस लेने में समस्या हो सकती है। जाकिर हुसैन इस बीमारी से पीड़ित थे। इसका इलाज समय पर हो जाए, तो रिकवरी की जा सकती है लेकिन थोड़ी सी भी देरी जानलेवा हो जाती है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zakir Hussain (@zakirhq9)

फेफड़ों में फाइब्रोसिस के शुरुआती संकेत

  • सांस लेने में कठिनाई होना।
  • लगातार सूखी खांसी होना, जिसका इलाज करने के बाद भी सुधार न होना।
  • सामान्य कामों को करने में भी थकान महसूस करना।
  • कुछ मरीजों को छाती में भारीपन या जकड़न भी महसूस होती है।
  • बिना किसी कारण के वजन कम होना।
  • शारीरिक गतिविधि करते समय सांस फूलना।
  • बुखार होना और रात को पसीना आना।

फेफड़ों में फाइब्रोसिस से बचाव

  1. धूम्रपान कम से कम करें।
  2. वायु प्रदूषण से बचाव भी जरूरी है, इसके लिए घर के अंदर एयर प्यूरिफायर लगवाएं और बाहर मास्क का प्रयोग करें।
  3. हल्का व्यायाम करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार हो सकता है।
  4. स्वस्थ आहार का सेवन करें।
  5. अगर पहले से भी घर में कोई बीमार रहा हो, तो अपना समय-समय पर इलाज करवाएं।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ