STD: इन वजहों से बढ़ रहे हैं युवाओं में यौन रोग, लक्षण भी जान लें
Edited By Deepti Sharma

STD
Edited By Deepti Sharma

STD
Youth Sexually Transmitted Disease: एसटीडी यानी सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज दोनों जेंडर में किसी को भी हो सकती है, लेकिन फिर भी ज्यादा मामलों में महिलाओं पर इसका असर गंभीर हो सकता है। कुछ प्रमुख कारण जर्म्स, बैक्टीरिया, परजीवी जैसे संक्रमण हैं। युवाओं में यौन रोग होने के पीछे कई कारण हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मामले में लोगों के बीच कहीं न कहीं जागरूकता की कमी है। जबकि इस बीमारी के लक्षण भी बहुत मामूली से होते हैं।
हालांकि यौन रोग कभी-कभी खतरनाक भी साबित हो सकता है। ये एक संक्रामक रोग और उन लोगों में आम हैं जो एक से पार्टनर से अधिक से यौन संपर्क करते हैं। अगर कोई व्यक्ति पहले से ही यौन रोग से प्रभावित है तो उसके साथ संबंध बनाने वाला दूसरा व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है। शुरुआत में इसके संकेत नहीं दिखाते हैं, आइए यौन रोग से संबंधित जानकारी जानते हैं।
क्लैमाइडिया (Chlamydia)- ये संक्रमण बैक्टीरिया के कारण होता है। कई क्लैमाइडिया के रोगी इनके लक्षणों को महसूस नहीं कर पाते हैं। अगर इसका उपचार समय से नहीं किया गया तो इससे प्रोस्टेट ग्रंथि (prostate gland) में सूजन हो सकती है। जिस कारण पेशाब के दौरान जलन महसूस होना, लिंग से हरा या पीले कलर का डिस्चार्ज आदि।
एचआईवी खतरनाक बीमारी है, इससे अन्य वायरस के खतरे को बढ़ा सकता है। एचआईवी वाले मरीज को तुरंत इलाज होना चाहिए क्योंकि इसकी स्टेज 3, जिसे एड्स के रूप में जाना जाता है, वो बेहद ही खतरनाक है। एड्स कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है, बल्कि संक्रमित के खू से या सलाइवा के कारण हो सकता है।
ये भी पढ़ें- खतरनाक हो सकता है यौन संक्रमण, सेफ रहने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
अगर ऐसे कोई भी लक्षण अनुभव करते हैं तो तुरंत इलाज कर खुद को इस रोग बचा सकते हैं। साथ ही अपने साथ वाले से खुलकर इसपर बात करें और जानकारी दें। कोई भी डाउट लगता है तो आप डॉक्टर से मिलकर इस बात करें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: