लिवर कैंसर की पहली स्टेज में दिखते हैं ये 7 संकेत, शरीर के ऊपर नजर आते हैं लक्षण

Stage 1 Liver Cancer: लिवर कैंसर को समय रहते ना पहचाना जाए तो यह जानलेवा हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण किस तरह पहचाने जा सकते हैं.

Liver Cancer Symptoms

Liver Cancer Symptoms: लिवर कैंसर के लक्षण इस तरह नजर आते हैं शरीर पर.

Liver Cancer Causes: शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में लिवर की गिनती होती है. लिवर टॉक्सिंस को फिल्टर करके निकालता है, यह खून को साफ रखता है, बाइल जूस निकालता है जिससे फैट्स बेहतर तरह पच पाते हैं, खाने से न्यूट्रिएंट्स को मेटाबॉलाइज करता है और ग्लाइकोजन को स्टोर करने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल्स को रेग्यूलेट करने और इम्यून सिस्टम को सही तरह से काम करने में मदद करता है. ऐसे में अगर लिवर से जुड़ी कोई दिक्कत होती है, लिवर डैमेज (Liver Damage) होता है या लिवर कैंसर होता है तो व्यक्ति के लिए सामान्य तरह से जीवन निर्वाह मुश्किल हो जाता है. यहां जानिए लिवर कैंसर क्या होता है, लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण (Liver Cancer Symptoms) शरीर पर किस तरह नजर आते हैं और इस कैंसर की समय रहते कैसे पहचान की जा सकती है.

विज्ञापन

स्टेज 1 लिवर कैंसर के लक्षण | Liver Cancer Stage 1 Symptoms And Signs

लिवर कैंसर वो कैंसर होता है जिसमें कैंसर की सेल्स लिवर में बनना शुरू होती हैं. लिवर में अलग-अलग तरह के कैंसर हो सकते हैं लेकिन सबसे सामान्य कैंसर है हेपैटोसेलुलर कार्सिनोमा जिसे हिंदी में यकृत कैंसर कहा जाता है. यह मुख्य लिवर सेल में बनना शुरू होता है. इसके अलावा, इंट्राहेपेटिक कोलेंजियोकार्सिनोमा और हेपेटोब्लास्टोमा लिवर कैंसर के दुर्लभ प्रकार हैं. ज्यादातर लोग लिवर में पनपे गए कैंसर से ज्यादा लिवर तक पहुंचे गए कैंसर का शिकार बनते हैं.

विज्ञापन

लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचान नहीं आते हैं. लेकिन, जब कैंसर कुछ हद तक बढ़ जाता है तो शरीर पर कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं.

विज्ञापन
  1. तेजी से वजन कम होना शुरू हो जाना.
  2. भूख में कमी आना.
  3. उल्टी आना या वक्त-बेवक्त जी मितलाना.
  4. लिवर के पास और पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना.
  5. शरीर में कमजोरी और हर समय थकान महसूस होना.
  6. स्किन का पीला (Yellow Skin) नजर आना और आंखों में पीलापन हो जाना यानी पीलिया के लक्षण दिखना.
  7. मल का सफेद चॉक जैसा नजर आना.

लिवर कैंसर के रिस्क फैक्टर्स

लिवर कैंसर होने के कुछ रिस्क फैक्टर्स हैं जिनसे लिवर कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है –

क्रोनिक इंफेक्शन – हेपेटाइटिस बी (HBV) या हेपेटाइटिस सी (HCV) का क्रोनिक इंफेक्शन लिवर कैंसर की संभावना बढ़ा देता है.

विज्ञापन

सिरोसिस – लिवर सिरोसिस ऐसी कंडीशन है जिससे लिवर में स्कार टिशूज फॉर्म होने लगते हैं और लिवर कैंसर डेवलप हो सकता है.

डायबिटीज – ब्लड शुगर डिसोर्डर्स से परेशान लोगों को लिवर कैंसर होने का खतरा रहता है.

विज्ञापन

नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर – लिवर में फैट जमना और लिवर डैमेज होना लिवर कैंसर के खतरे को बढ़ाता है.

आनुवांशिक लिवर डिजीज – किसी व्यक्ति को अगर आनुवांशिक रूप से लिवर की कोई बीमारी है तो लिवर कैंसर का रिस्क बढ़ता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ