Male Fertility: पुरुषों में पिता ना बन पाने के कारणों में एक कारण स्पर्म क्वालिटी का खराब होना और स्पर्म काउंट का कम होना भी है. ऐसे में नियमित योगासन स्पर्म क्वालिटी (Sperm Quality) को बेहतर करने और प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है. योग शरीर और मन दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है जिससे स्पर्म की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है. AIIMS, दिल्ली की अनेटमी की प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा के अनुसार, नियमित योग करने पर पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ सकती है. यह कैसे होता है और कौन से योग लाभकारी हो सकते हैं, जानिए यहां.
प्रजनन क्षमता बढ़ा सकता है योग
वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चला है कि नियमित योग, प्राणायाम और मेडिटेशन यानी ध्यान से शरीर पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और स्पर्म के डीएनए को होने वाला नुकसान कम होता है. इससे टोटल एंटी-ऑक्सीडेंट कैपेसिटी बढ़ती है और टेलोमेयर की लंबाई और टेलोमेरेज की सक्रियता में सुधार होता है. इससे एपीजीनोम पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है. ये सभी बदलाव स्वस्थ स्पर्म के निर्माण और बेहतर प्रजनन क्षमता से जु़ड़े हैं.
डॉ. रीमा दादा ने बताया कि लगातार तनाव रहने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है. यह हार्मोन स्पर्म क्वालिटी पर बुरा असर डालता है. ऐसे में योग और मेडिटेशन से कोर्टिसोल कम हो सकता है जिससे तनाव कम होने लगता है. इससे मानसिक तनाव और चिंता कम होने लगते हैं और प्रजनन क्षमता को लाभ मिलता है.
प्राणायाम से मिलेगा लाभ
प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम और भ्रामरी मुख्यतौर पर तनाव को कम करते हैं जिससे कोर्टिसोल कम होता है और प्रजनन क्षमता बेहतर होने में फायदा मिल सकता है.
पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए 5 आसन
पुरुष प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए इन 5 योगासन को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं और नियमित रूप इन्हें कर सकते हैं –
भुजंगासन – इस आसन को करने पर ब्लड सर्कलेशन बढ़ता है.
पश्चिमोत्तानासन – इससे स्ट्रेस कम होता है और हार्मोन बैलेंस होने में मदद मिलती है
वज्रासन – खाना खाने के बाद इस आसन को किया जाता है. यह पाचन और हार्मोनल हेल्थ के लिए अच्छा है.
धनुरासन – यह आसन रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स को स्टिम्यूलेट करता है.
सेतु बंधासन – यह आसन प्रोस्टेट हेल्थ और पेल्विक फ्लोर के लिए अच्छा है.
कितनी देर करना चाहिए योग
हफ्ते में 5 दिन, 30 या 45 मिनट तक योग करना चाहिए. लगातार 3 महीनों तक योग करने पर शरीर पर असर दिखता है क्योंकि स्पर्म बनने की साइकल 72-90 दिन की होती है.
खानपान और नींद का भी रखें ध्यान
बेहतर प्रजनन क्षमता के लिए अपने खानपान का ध्यान रखना जरूरी है. व्यक्ति को शराब और स्मोकिंग से भी परहेज करना चाहिए. इसके अलावा, पूरी नींद लेना जरूरी है.
इसे चमत्कारी इलाज ना मानें
डॉ. रीमा दादा का कहना है कि प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए योग कोई चमत्कारी इलाज नहीं है बल्कि जिन पुरुषों की प्रजनन क्षमता ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और जीवनशैली से प्रभावित है यह उनके लिए फायदेमंद साबित होता है.
यह भी पढ़ें- किस दाल में संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी होता है? जानिए Vitamin C पाने के लिए खाने का क्या है सही तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
7 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
9 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
11 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
12 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
16 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - AIIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines