Yellow Colour Urine Causes: गर्मी में कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं, जिसमें सबसे कॉमन प्रॉब्लम है डिहाइड्रेशन। यूरिन के जरिए भी शरीर से पानी डिस्चार्ज होता है और अगर ऐसे में पानी कम पीते हैं तो डिहाइड्रेशन की समस्या होती है।
शरीर में पानी की कमी होने से पेशाब के रंग पर सबसे पहले असर नजर आता है। शरीर में दिखने वाले लक्षणों की हेल्प से यह पता लगाने में मदद मिलती है कि आप हेल्दी हैं या नहीं। हमारे चेहरे से लेकर आंखों, सभी की हेल्प से सेहत में मौजूद समस्याओं का पता चल सकता है।
हालांकि, कई लोग लोग इसे अनदेखा कर देते हैं, जो आगे चलकर नुकसानदायक होता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि पेशाब में दिखने वाले चेंज पर गौर करें और बिना अनदेखा करें, इसका सही कारण पता लगाएं। डॉ. जे.पी. अग्रवाल (अग्रवाल मेडिकल केयर सेंटर, रेलवे रोड, बजरिया, गाजियाबाद) कहते हैं कि कई बार डाइट, न्यूट्रिशन और सेहत से जुड़े फैक्ट्स पेशाब के पीले रंग का कारण हो सकते हैं।
ये हैं पेशाब पीला होने के कारण
डाइट और सप्लीमेंट्स
पेशाब का कलर खासकर डाइट और सप्लीमेंट्स के कारण चेंज हो सकता है। जैसे- विटामिन बी की पिल्स लेने या बहुत ज्यादा गाजर खाने से यूरिन येलो दिखता है।
हाईड्रेशन लेवल चेक करें
यूरोबिलिन (Urobilin) जो रेड ब्लड सेल्स से हीमोग्लोबिन की गिरावट का नतीजा है, पेशाब के पीले होने की सबसे नॉर्मल वजह है। अगर अच्छे से हाइड्रेटेड रहते हैं, तो यूरिन नॉर्मली हल्का पीला दिखता है। हालांकि, डिहाइड्रेट होने पर यूरिन डार्क कलर का हो जाता है।
मेडिकल कंडीशन
यूरिन का रंग कई मेडिकल समस्याओं से प्रभावित होता है। लिवर और किडनी की बीमारियों की वजह से पेशाब का रंग बदलता है। पीलिया होने की वजह से पेशाब पीले से ब्राउन कलर में चेंज हो सकता है, जो हाई बिलीरुबिन लेवल की वजह से होता है।
इस बात का ध्यान रखें
पीला यूरिन नॉर्मल है, लेकिन अगर इसका कलर डार्क है या दर्द या तेज स्मेल जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो इसे बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएं।
यूरिन पीला होने के 5 संकेत
- अगर आपका यूरिन अनियमित रूप से पीला या पतला होता है, तो यह एक संकेत हो सकता है।
- कई बार जब यूरिन पीला होता है, तो व्यक्ति की त्वचा भी पीली हो सकती है।
- कई बार पीले या गहरे रंग के यूरिन के साथ कुछ असामान्य स्मेल होती है।
- यूरिन पीला होना कई बार पेट दर्द या अपच के साथ भी आ सकता है।
- कुछ लोगों को पीले यूरिन के साथ सिरदर्द या चक्कर भी आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- भोपाल के अस्पताल को मिली बड़ी कामयाबी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
10 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
12 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
13 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
14 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
15 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
19 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines