---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

भोपाल के अस्पताल को मिली बड़ी कामयाबी, नौ महीने से महिला के पेट में था 16 किलो का ट्यूमर

Women 16 Kg Tumor Case: भोपाल के एक अस्पताल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हमीदिया अस्पताल में भर्ती एक महिला के पेट में 16 किलो का ट्यूमर मिला है। महिला के गर्भाशय में पिछले 9 महीनों से ये ट्यूमर पनप रहा था।

---विज्ञापन---

Bhopal 16 Kg Tumor Case: भोपाल के एक अस्पताल से अनोखा मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने महिला के पेट से 16 किलो का ट्यूमर निकाला है। यह मामला भोपाल के हमीदिया अस्पताल का है, जहां इस मुश्किल सर्जरी को सफलतापूर्व पूरा कर लिया गया है।

16 किलो का ट्यूमर

---विज्ञापन---

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में एक महिला भर्ती हुई। महिला के पेट में दर्द की शिकायत थी। लिहाजा डॉक्टर्स ने महिला की सोनोग्राफी और सीटी स्कैन किया। जांच के दौरान पता चला कि महिला के गर्भाशय में ट्यूमर है। ये कोई छोटा-मोटा ट्यूमर नहीं बल्कि पूरे 16 किलो का था। जाहिर है महिला की जान खतरे में थी और डॉक्टर्स के पास सर्जरी के सिवाए दूसरा कोई विकल्प नहीं था।

डॉक्टर्स ने की सर्जरी

---विज्ञापन---

हमीदिया अस्पताल के गायनिक विभाग ने महिला की सर्जरी का जिम्मा लिया और मंगलवार को महिला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन सफल रहा और डॉक्टर्स ने महिला के पेट से 16 किलो का ट्यूमर बाहर निकाल दिया। वहीं महिला भी खतरे से बाहर है और महिला को होश आ चुका है। हालांकि डॉक्टर्स ने अभी तक महिला को डिस्चार्ज नहीं किया है।

नौ महीने से था ट्यूमर

---विज्ञापन---

बता दें कि महिला के पेट में ये ट्यूमर पिछले नौ महीनों से था। मगर इसके बारे में महिला या उसके परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद जब जांच रिपोर्ट सामने आई तो सभी हैरान रह गए। हालांकि अब महिला बिल्कुल सेफ है।

 

---विज्ञापन---
First published on: May 15, 2024 11:01 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola