---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Worst Food Combination: मूली पराठे के साथ कभी न खाएं ये 3 चीज, होंगे नुकसान ही नुकसान

Worst Food Combination: सर्दियों में पराठे खाना किसको नहीं पसंद है। यह सीजन ही पराठों का है। इस सीजन में सबसे ज्यादा मूली के पराठे खाए जाते हैं। अगर आप भी इन पराठों के शौकीन हैं, तो यह बात भी जान लीजिए कि इन्हें किन-किन चीजों के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

---विज्ञापन---

Worst Food Combination: विंटर सीजन पराठों का सीजन भी है। इस मौसम में लोग नाश्ते से लेकर डिनर में किसी भी समय पराठें खा लेते हैं। दरअसल, इस मौसम में फ्रेश मेथी, पालक से लेकर मूली भी मिलती है। इसलिए, इन सब्जियों के पराठे खाना लोगों को बेहद पसंद होता है। मूली के पराठे, पराठे पसंद करने वालों की लिस्ट में जरूर होते हैं। हम लोग अक्सर चाय या किसी न किसी अन्य चीज के साथ पराठे खाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं मूली के पराठों को चाय के साथ खाना कितना नुकसानदायक होता है। आइए जानते हैं।

इन 3 चीजों के साथ कभी न खाएं मूली के पराठे

1. चाय

---विज्ञापन---

चाय और पराठे का कॉम्बिनेशन सर्दियों का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कॉम्बो है। नाश्ते में पराठे के साथ चाय का मजा दुगना हो जाता है लेकिन इस टेस्टी कॉम्बिनेशन के कई नुकसान होते हैं। मूली की तासीर ठंडी होती है। वहीं, चाय की तासीर गर्म होती है। इन दोनों को साथ खाने से डाइजेस्टिव इश्यूज हो सकते हैं, जिससे गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

---विज्ञापन---

2. मूली पराठा और संतरा

पराठे अमूमन ब्रेकफास्ट में खाए जाते हैं और संतरा भी ऐसा फल है, जिसका अक्सर लोग सुबह के समय जूस पीते हैं। इन दोनों फूड्स की तासीर ठंडी होती है। अगर आप इन दोनों को साथ खाते हैं, तो सर्दी-खांसी और जुकाम हो सकता है। सर्दियों के मौसम में तो, खासतौर पर इन दोनों को साथ खाने से बचना चाहिए।

---विज्ञापन---
mooli parantha

photo credit-freepik

3. दूध

आयुर्वेद में मूली और दूध को साथ खाने की मनाही है। अगर इन दोनों चीजों को साथ खाते हैं, तो स्किन से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। स्किन पर सफेद दाग, जिसे विटिलिगो कहते हैं, दूध और मूली को साथ खाने से भी हो सकता है। दूध और मूली का पराठा साथ खाने से परहेज करना चाहिए।

---विज्ञापन---

और किन चीजों के साथ मूली के पराठे नहीं खाने चाहिए?

करेले की सब्जी के साथ भी मूली का पराठा नहीं खाना चाहिए। इसे साथ खाने से रेस्पिरेटरी हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। दही और मूली पराठा भी साथ खाने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 05, 2024 02:05 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola