हर साल 1 अक्टूबर को वर्ल्ड वेजीटेरियन डे मनाया जाता है. इस दिन का मकसद शाकाहारी खान-पान और इससे जुड़े हेल्थ बेनेफिट्स के बारे में बात की जाती है. अगर आप भी शाकाहारी हैं तो यकीनन डाइट में फल, सब्जियां, दालें, साबुत अनाज, नट्स और बीज जैसी कई चीजें शामिल की जा सकती हैं. हालांकि, सिर्फ मांसाहार छोड़ देना ही हेल्दी डाइट के लिए काफी नहीं है. शरीर को पूरी प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मिलें, इसके लिए डाइट को सही तरीके से प्लान करना जरूरी है. WHO के अनुसार, एक हेल्दी डाइट में फल, सब्जियां और अपनी डाइट में बैलेंस्ड चीजों को शामिल करें.
इसे भी पढ़ें- सुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
1 अक्टूबर को मनाया जाता है वर्ल्ड वेजिटेरियन डे
वर्ल्ड वेजिटेरियन डे की शुरुआत 1977 में नॉर्थ अमेरिका वेजिटेरियन सोसाइटी के द्वारा की गई थी. इसका मकसद था कि लोगों को पर्यावरण, नैतिक और हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताना था. इसलिए हर साल 1 अक्टूबर को यह दिन मनाया जाता है और लोगों को पूरे महीने शाकाहारी व्यंजनों के बारे में जानकारी दी जाती है.
शाकाहारी डाइट से क्या फायदे मिल सकते हैं?
जब शाकाहारी डाइट में पूरे न्यूट्रिशन शामिल हों तो यह फाइबर, फल-सब्जियों और प्लांट बेस्ड फूड्स की मात्रा बढ़ाने में मदद कर सकती है. लगातार अच्छी और बैलेंस डाइट लेने से दिल हेल्दी रहता है और इंसान डायबिटीज जैसी बीमारी से बच जाता है. शाकाहारी आहार में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है.
डाइट में किन चीजों को करें शामिल?
दाल और बीन्स- शाकाहारी खाने में दाल, चना, राजमा, लोबिया और सोया जैसे फूड्स प्रोटीन के अच्छे स्रोत हो सकते हैं. इनमें फाइबर के साथ कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं. इसलिए रोज एक ही तरह की दाल खाने के बजाय अलग-अलग चीजें शामिल करें.
हरी सब्जियां- पालक, मेथी, सरसों का साग जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स, फूलगोभी और मौसम के हिसाब से सब्जियों को भी डाइट में शामिल करें. WHO का कहना है कि रोजाना फल और सब्जियां खाने से शरीर हेल्दी रहता है.
साबुत अनाज- रोटी या चावल छोड़ने की जरूरत नहीं है, बल्कि गेहूं, ओट्स, ब्राउन राइस, ज्वार, बाजरा और रागी जैसे अनाज बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा हो सकते हैं. साबुत अनाज फाइबर और दूसरे पोषक तत्व प्रदान करते हैं.
फल- सेब, अमरूद, संतरा, पपीता, केला, मौसमी और दूसरे मौसमी फ्रूट्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है. फल शरीर को फाइबर, विटामिन और मिनरल्स देने का काम करेगा. आप भी इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.
Vitamin B12 फूड्स- वेजिटेरियन डाइट में vitamin B12 पर ध्यान देना जरूरी है, खासकर अगर कोई इंसान पूरी तरह वेगन डाइट लेता है तो पौधों से मिलने वाली चीजों के अलावा भी चीजें खानी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
3 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
3 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
5 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
7 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
9 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
12 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- WHO
First published on:
Know More: Editorial Guidelines