World Spine Day 2023: रीढ़ की हड्डी हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा है, जिसमें थोड़ी सी भी दिक्कत बड़ा नुकसान या फिर जिंदगी भर की मर्ज बन सकती है। हालांकि अब रीढ़ की हड्डी में तकलीफ के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा मामले प्राइवेट जॉब करने वालों के हैं। इसके पीछे भी दो कारम हैं।
पहला कोरोना के बाद कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दिया, जबकि दूसरा कारण है 9 से 10 घंटे की शिफ्ट में लंबे समय तक बैठकर काम करना। इस बार की थीम के जरिए ये बताने की कोशिश है कि कैसे आप स्पाइन पेन और अन्य स्पाइन की बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जान लेते हैं कैसे रखें स्पाइन का ख्याल।
एक्सरसाइज करें- फिट रहने के लिए एक्सरसाइज, योगा को अपनी डेली एक्टिविटी में शामिल करें, इससे स्पाइन हेल्दी रहती है।
बॉडी पोस्चर- आपका बैठना, खड़ा होना, कैसे चलते हैं ये सभी बॉडी पोस्चर का पार्ट होते हैं। खराब पोस्चर होने पर स्पाइनल पेन हो सकता है। इसलिए हमेशा पीठ सीधी करके बैठें।
वजन कम करें- वजन ज्यादा होने पर भी स्पाइन पर प्रेशर आता है। इसलिए हेल्दी वजन होना जरूरी है। आप इसके लिए एक्सरसाइज और डाइट का ध्य़ान रखें।
ये भी पढ़ें- गर्दन में दर्द कहीं कैंसर तो नहीं, 10 लक्षण देखें और खुद पहचानें, 5 आदतें अपनाकर जान बचाएं
हेल्दी डाइट- हेल्दी डाइट लेने से सभी जरूरी पोषण शरीर को मिलते हैं। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं। होल ग्रेन और फाइबर से भरपूर खाना खाने से वजन नहीं बढ़ेगा। मजबूत हड्डियां, हेल्दी वेट ये सभी स्पाइन की सेहत के लिए जरूरी है।
भारी वजन न उठाएं- वजन उठाते टाइम कमर पर ज्यादा जोर नहीं पड़ने देना चाहिए। इससे कमर में मोच और स्पाइन में इंजरी की परेशानी हो सकती है।
स्मोकिंग न करें- स्मोकिंग करने से स्पाइन का ब्लड फ्लो कम हो जाता है और शरीर में अन्य बीमारियां आ सकती हैं। इसलिए स्मोकिंग नहीं करना चाहिए।
ठीक तरीके से सोएं- सोते समय शरीर का सही पोस्चर में होना जरूरी है। इसके लिए सही गद्दे और तकिए का प्रयोग करें, ताकि सोते वक्त सही पोस्चर में सोएं और स्पाइन में दर्द की समस्या न हो।
ये भी पढ़ें- Panic और Anxiety Attack…दोनों के 3 लक्षण एक जैसे, फिर भी अलग-अलग, जानें कैसे पहचानें
रीढ़ की हड्डियों में दर्द होने पर आती हैं 5 दिक्कतें
- स्केलेटल सिस्टम
- यूरिनरी सिस्टम
- आंत(इंटेस्टाइन)
- स्किन
- रेस्पिरेटरी सिस्टम
ये 5 योगासन कमरदर्द में राहत दे सकते हैं
- बालासन (Balasana)
- मार्जरासन ( Marjariasana )
- उत्तानासन (Uttanasana)
- सेतुबंधासन (Setu Bandha Sarvangasana)
- थ्रेड नीडल पोज (Thread The Needle Pose Yoga)
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
15 mins agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
54 mins agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 hr agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
2 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
4 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
20 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
23 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines