World Rabies Day 2025: हर साल 28 सितंबर के दिन विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद रेबीज को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाना और इससे बचाव के तरीके समझाना है. रेबीज (Rabies) एक ऐसी बीमारी है जो RABV वायरस से हुए इंफेक्शन के कारण फैलती है. लोगों को लगता है कि कुत्ते के काटने (Dog Bite) पर ही रेबीज होता है लेकिन ऐसा नहीं है. यहां जानिए कौन-कौन से जानवर हैं जिनके काटने से रेबीज हो सकता है, रेबीज होने पर शरीर पर किस तरह के लक्षण दिखने लगते हैं और रेबीज से बचाव के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
रेबीज कैसे होता है
रेबीज RABV वायरस या रेबीज वायरस के शरीर में आने से होता है. यह वायरस कटी हुई स्किन पर किसी संक्रमित जानवर के थूक लगने से फैल सकता है. आंख, नाक और मुंह के म्यूकस मेंब्रेंस के संक्रमित जानवर के थूक या नर्वस सिस्टम टिशूज के संपर्क में आने से भी रेबीज हो सकता है. रेबीज घातक है लेकिन इससे बचाव संभव है.
यह भी पढ़ें –फेफड़े हेल्दी ना होने पर दिखते हैं ये 5 संकेत, चेस्ट फिजीशियन ने बताए Unhealthy Lung Symptoms
अक्सर लोगों को लगता है कि कुत्ते के काटने पर रेबीज होता है लेकिन ऐसा नहीं है. कुत्ते के अलावा रैकून, चमगादड़, बिल्ली या भेड़-बकरी को रेबीज हो जाए तो इन जानवरों के काटने पर भी इंसानों को रेबीज हो सकता है. रेबीज से संक्रमित जानवर के काटने, नोचने, खरोंचने या फिर थूक से रेबीज फैलता है.
रेबीज के लक्षण क्या हैं
- रेबीज होने पर इंफेक्शन (Rabies Infection) दिमाग तक फैल जाता है. इससे न्यूरोलॉजिकल लक्षण नजर आने लगते हैं जिससे व्यक्ति कोमा में भी जा सकता है और उसकी मौत भी हो सकती है.
- शुरुआती लक्षणों (Rabies Symptoms) में बुखार चढ़ने लगता है.
- हर समय थकान महसूस होती है.
- जहां जानवर ने काटा है उस हिस्से पर जलन होती है, खुजली होती है, झनझनाहट होती है और दर्द के बाद चोट सुन्न पड़ने लगती है.
- खांसी आती है और गला खराब हो जाता है.
- मसल्स में दर्द होता है.
- जी मितलाने लगता है और उल्टी आती है.
- दस्त लग जाते हैं.
- रेबीज बढ़ने पर सीजर आने लगते हैं, व्यक्ति हैलुसिनेट करने लगता है और मसल्स में ट्विचिंग होती है.
- ठीक तरह से बैठना मुश्किल हो जाता है और व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा गुस्सा आने लगता है.
- दिल की धड़कने तेज हो जाती हैं और सांसे तेज-तेज आने लगती हैं.
- चेहरा सुन्न पड़ने लगता है.
- पानी से डर लगने लगता है.
- मुंह में जरूरत से ज्यादा सलाइवा बनने लगता है.
कोई जानवर काट ले या खरोंच लगाए तो क्या करना चाहिए
किसी जानवर के काटने या आपको खंरोचने के तुरंत बाद साबुन से घाव को अच्छी थरह धोकर साफ करना चाहिए. डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और जरूरी वैक्सीन लगवानी चाहिए.
रेबीज से कैसे बचाव होगा
रेबीज से बचने के लिए अपने पालतु जानवरों को समय-समय पर वैक्सीन लगवाते रहें. अगर आपको किसी जानवर का व्यवहार सही नहीं लग रहा है तो एनिमल कंट्रोल पर फोन करें. आपको अगर किसी जानवर ने काटा या खरोंचा हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – Breast Cancer Symptoms: स्तन कैंसर के क्या लक्षण हैं? जानिए ब्रेस्ट में क्या बदलाव दिखते हैं
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
6 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
7 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
8 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
10 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
11 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
15 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines