डेंटल प्रॉब्लम्स इन दिनों काफी आम हो गई है। दांतों से जुड़ी बीमारियां बच्चों से लेकर बड़े-बुढ़ों को भी हो सकती हैं। शरीर में पर्याप्त न्यूट्रिशन जैसे कि कैल्शियम की कमी से भी ये प्रॉब्लम्स बढ़ जाती हैं। वर्ल्ड ओरल डे हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है। इस साल यह दिन मार्च के तीसरे हफ्ते के गुरुवार को मनाया जाएगा। दांतों की समस्याओं का समाधान आयुर्वेद और घरेलू उपायों में भी मौजूद है। वहीं, भारत ऐसा देश है, जो हमेशा ऐसे उपचारों को जोरों-शोरों से बढ़ावा देता आ रहा है। चलिए हम आपको अपनी रिपोर्ट में दांतों की समस्याओं के घरेलू और आयुर्वेदिक इलाजों के बारे में बताते हैं।
इन 5 घरेलू उपायों की मदद से दूर करें Dental Problems
1. पायरिया का इलाज- इस बीमारी में मसूड़ों में सूजन, खून आना और दांतों में ठंडा-गर्म लगने की समस्या होती है। ऐसे में आपको बाबा रामदेव का यह उपाय अपनाना चाहिए। वे बताते हैं कि आपको कुछ भी खाने के बाद दांतों को नीम और बबूल की लकड़ी से दातुन करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- तेज गर्मी आने से पहले डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स
2. तंबाकू खाने वाले लोगों के लिए उपाय- आयुर्वेदिक डॉक्टर आचार्य मनीष बताते हैं कि जो लोग तंबाकू, गुटखा और पान खाते हैं, उन्हें कैंसर होने की पूरी-पूरी संभावना रहती है। अगर ये लोग भी ब्रश की बजाय प्राकृतिक दातुन का इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें काफी लाभ मिलेगा। नीम की लकड़ी सबसे बढ़िया रहेगी, इससे तंबाकू की आदत से भी दूरी बनेगी।
3. दांतों के रोगों से दूर करेगी ये औषधि- अपामार्ग की जड़, जो कि एक औषधीय पौधा है, इसका इस्तेमाल दांतों की हर समस्या जैसे कि दर्द और दुर्गंध की समस्या को दूर करने के लिए किया जा सकता है। आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि अगर कैविटी की समस्या रहती है तो अपामार्ग की डंठल से सुबह के समय दातुन करें।
4. दांतों में कीड़ा लगने पर क्या करें- यूनानी डॉक्टर सलीम जैदी कहते हैं कि दांतों में कीड़ा लगने की समस्या से राहत पाने के लिए आप रोजाना नमक वाले गुनगुने पानी से कुल्ला करें और लौंग के तेल को रूई में डुबोकर दांतों पर लगाएं।
5. पीलापन दूर कैसे करें- पीले और मैले दांतों की समस्या से राहत पाने के लिए डॉक्टर उपासना बताती हैं कि रोजाना 5 मिनट नॉर्मल पेस्ट की जगह सरसों के तेल, लौंग के पाउडर और नमक के मिश्रण से ब्रश करें। इससे आपके दांतों से बदबू भी नहीं आएगी और पीलापन भी दूर होगा।
ये भी पढ़ें- Eye Symptom: आंखों में यह संकेत छीन सकता है देखने की शक्ति, डॉक्टर ने बताई वजह
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
3 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
4 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
5 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
7 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines