World Lung Day 2025: हर साल 25 सितंबर के दिन वर्ल्ड लंग डे मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद फेफड़ों की सेहत के प्रति लोगों को जागरुक करना और फेफड़ों व श्वसन नली से जुड़ी बीमारियों के प्रति सभी को सचेत करना है. फेफड़े (Lungs) शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में गिने जाते हैं. यह शरीर को ऑक्सीजन लेने में मदद करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को शरीर से निकालते हैं. इसके अलावा, फेफड़े हमें हार्मफुल पार्टिकल्स से बचाते हैं, ये शरीर का स्टेमिना बढ़ाते हैं और दिल पर दबाव को कम करते हैं. फेफड़ों से जुड़ी कई समस्याओं में से एक है फेफड़ों में बलगम (Mucus In Lungs) जमने की दिक्कत. फेफड़ों में जमा बलगम (Balgam) के कारण ठीक तरह से सांस लेने में भी दिक्कत होती है. ऐसे में यहां जानिए फेफड़ों में जमा बलगम को किस तरह घरेलू उपायों की मदद से फेफड़ों से निकाला जा सकता है.
फेफड़ों में जमा बलगम को कैसे निकालें | How To clear Phlegm From Lungs
बलगम फेफड़ों में जमा एक तरह का फिसलने वाला जैल जैसा पदार्थ होता है जिसे श्वसन तंत्र प्रोड्यूस करता है जिससे फेफड़ों की सेहत अच्छी रहती है. लेकिन, इस म्यूकस में गंदगी, माइक्रोब्स और हवा में मौजूद अन्य पार्टिकल्स जमने लगते हैं जिससे यह म्यूकस फेफड़ो के टिशूज में नहीं जा पाता. हेयर लाइक स्ट्रक्चर इसे ऊपर की तरफ भेजता है जिससे यह बलगम (Phlegm) गले तक आने लगता है जहां इसे या तो निगला जा सकता है या फिर मुंह से थूककर बाहर निकाला जाता है. इससे श्वसन नली साफ रहती है और इंफेक्शंस का खतरा कम होता है. ऐसे में इस गंदे म्यूकस को फेफड़ों से कैसे निकालें और किस तरह इस बलगम की दिक्कत से छुटकारा पाएं यह जानना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें –क्या स्विमिंग करने से शरीर में घुसता है दिमाग खाने वाला अमीबा? जानिए इस Brain Eating Amoeba के लक्षण
खुद को रखें हाइड्रेटेड
बलगम को पतला करने के लिए पानी पीते रहना जरूरी होता है. दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास तक पानी पिएं. पानी के अलावा हर्बल टी, चिकन ब्रोथ या वेजीटेबल ब्रोथ पीकर बलगम कम किया जा सकता है.
भाप लेने पर मिलेगा फायदा
गर्म पानी की भाप लेने पर श्वसन नली साफ होने लगती है. इस भाप वाले पानी में आप पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल भी डाल सकते हैं. अपने सिर के ऊपर तौलिया रखें और फिर 5 से 10 मिनट तक भाप (Steam) लें.
अदरक की चाय पिएं
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. अदरक की चाय बनाकर पी जाए तो इससे गले और फेफड़ों में जमा हुआ बलगम निकलने में मदद मिलती है.
नमक वाले पानी से करें गरारा
एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक डालें और इसे मुंह में डालकर इससे गरारा करें. नमक वाले पानी से गरारा करने पर बलगम कम होने में असर दिखता है. इससे गला साफ रहता है.
बलगम निकालने वाले फूड्स
अपने खानपान में उन चीजों को शामिल किया जा सकता है जो बलगम को कम करने में असरदार होती हैं. प्याज, लहसुन और लाल मिर्च के साथ ही अनानास भी बलगम हटाने वाली डाइट का हिस्सा बनाए जा सकते हैं. इन फूड्स में मौजूद एंजाइम्स और कंपाउंड्स प्राकृतिक तरीके से बलगम को कम करके फेफड़ों के फंक्शन को बेहतर करते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – क्या बहुत पतले होने पर जा सकती है जान? नई स्टडी में हुआ खुलासा, जानिए कितना वजन होना चाहिए
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
14 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
17 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
18 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
20 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
21 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines