हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Liver Day 2025: लिवर को खराब कर रही हैं ये आदतें, गर्मियों में ऐसे रखें ख्याल

World Liver Day 2025: शरीर के सभी अंगों की तरह लिवर भी जरूरी है। इसका काम बॉडी से टॉक्सिन्स को रिलीज करने का है। आजकल लिवर से जुड़ी बीमारियों के मामले काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में हमें कुछ अच्छी आदतों का पालन करना चाहिए ताकि समस्या ज्यादा गंभीर न हो जाए। वर्ल्ड लिवर डे के अवसर पर जानिए क्या कर सकते हैं।

विज्ञापन

World Liver Day 2025: इंसान के शरीर के हर अंग की अहमियत अलग-अलग होती है। लिवर भी उनमें से एक है। लिवर की एक खासियत यह भी है कि यह खुद-ब-खुद को रिकवर भी कर लेता है अगर कोई समस्या हो जाए तो। मगर इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हम इसे हल्के में लें। कई बार लोग इसके खराब होने के शुरुआती संकेतों को अनदेखा कर देते हैं, जिस वजह से इन्हें भविष्य में भारी नुकसान झेलना पड़ता है। हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। लिवर दिवस की खासियत है कि इस दिन पर लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता दी जाती है। इस वर्ष की थीम फूड इज मेडिसिन है। इसका मतलब है खाना ही दवा।

इस वर्ष की थीम का संबंध खाने और पोषण से है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपनी डाइट में कैसे भोजन को शामिल करना चाहिए, इस बात पर जोर दिया जाएगा। अच्छा भोजन हर बीमारी से दूर रखने में मदद करता है और लिवर की बीमारियां लाइफस्टाइल से जुड़ी होती हैं, जिसमें खाना भी शामिल होता है।

ये भी पढ़ें- फैटी लिवर से बचने के लिए इन 5 बातों पर दें ध्यान, जानें एक्सपर्ट की राय?

विज्ञापन

World Liver Day 2025 थीम को समझें

इस साल की थीम Food Is Medicine का सीधा मतलब है कि स्वस्थ और संतुलित आहार ही सबसे पहली दवा है, खासकर लिवर जैसे संवेदनशील अंग के लिए। बदलती लाइफस्टाइल में लिवर से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं, उनमें खराब खान-पान, जंक फूड, शराब, और चीनी युक्त चीजें सबसे बड़ा कारण हैं। इस थीम के जरिए ये संदेश दिया जा रहा है कि: अगर आप सही खाना खा रहे हैं, तो आपको दवाइयों की जरूरत नहीं है। अच्छा खाना न सिर्फ लिवर को स्वस्थ रखता है, बल्कि शरीर को बीमारियों से भी दूर रखता है।

इन आदतों से खराब होता है लिवर

1. शराब का सेवन- लोगों में खासतौर पर युवाओं में लिवर खराब होने का सबसे प्रमुख कारण शराब है। इस हानिकारक ड्रिंक को भी लोग रोजाना पीने लगे हैं, जो सही नहीं है।

विज्ञापन

2. धूम्रपान- ज्यादा सिगरेट पीने से भी लिवर की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

3. कम पानी पीना- पानी पीने से लिवर डिटॉक्स होता रहता है लेकिन इसकी कमी अंग को डैमेज कर उसपर फैट जमा सकती है।

विज्ञापन

4. मेडिसिन्स- ओवर द काउंटर दवाएं खाना भी लिवर की हेल्थ को प्रभावित करता है। बिना डॉक्टरों की सलाह के दवा लेनी नहीं चाहिए।

5. मोटापा- ज्यादा मोटापा भी लिवर के स्वास्थ्य को बिगाड़ देता है। देर तक जागने से भी लिवर पर असर होता है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

युनानी डॉक्टर, डॉ. सलीम जैदी बताते हैं कि लिवर की सही फंक्शनिंग हमारी अच्छी हेल्थ के लिए जरूरी होती है। इसका काम है शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करना, खून साफ करना और डिटॉक्सिफाइंग। एक्सपर्ट कहते हैं लिवर शरीर का सबसे बड़ा अंग होता है और लगभग 500 कामों को रोज करता है। बाकी अंगों की तुलना में इसकी कार्यक्षमता शरीर के लिए सही होना अहम है। लिवर डैमेज होने के कारण लाइफस्टाइल से जुड़े होते हैं।

लिवर डैमेज के संकेत

  • बार-बार थकान महसूस करना।
  • भूख न लगना और तेजी से वेट लॉस होना।
  • पेट फूलना और सूजन।
  • पीलिया, जिसमें आंखों और स्किन का रंग पीला होना।
  • पेशाब का रंग डार्क होना।

क्यों जरूरी अंग है Liver?

विज्ञापन

ग्राफिक की मदद से समझें…

खाने-पीने से सुधारे लिवर की हेल्थ

जैसे कि हमने बताया लिवर डे की थीम खाना ही दवा है। ऐसे में हमें जानना चाहिए कि खान-पान कैसा हो, जो इस अंग के स्वास्थ्य को बनाए रखता है।

विज्ञापन
  • बैलेंस्ड डाइट।
  • हरी सब्जियां जैसे कि ब्रोकली, गोभी, फूलगोभी आदि।
  • ताजे और मौसमी फल खाएं। अंगूर, क्रैनबेरी और ब्लूबेरी भी खा सकते हैं।
  • लहसुन खाएं।
  • साबुत अनाजों वाला नाश्ता खाएं।
  • लीन प्रोटीन खाएं। ये कम फैट और कैलोरी वाले प्रोटीन होते हैं, जो वजन नहीं बढ़ने देते हैं।

ये भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित महिलाओं की सर्जरी के बाद भी बढ़ेगी उम्र 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola