---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

फैटी लिवर से बचने के लिए इन 5 बातों पर दें ध्यान, जानें एक्सपर्ट की राय?

अगर फैटी लिवर की समस्या है तो इसे हल्के में न लें। आपकी अनदेखी से यह बीमारी ज्यादा परेशान कर सकती है। जी हां, कुछ लोग लिवर की इस प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए डाइट में बदलाव करते हैं, जबकि यह इससे कहीं बढ़कर होती है। चलिए आपको बताते हैं फैटी लिवर से जुड़ी और किन बातों पर हमें ध्यान देना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

फैटी लिवर की बीमारी को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस बीमारी को समझने के लिए आपको इसके बारे में थोड़ा विस्तारित तरीके से जानने की जरूरत है। कुछ लोग फैटी लिवर को हल्के में लेते हैं और उससे राहत पाने के लिए खान-पान में बदलावों को बढ़ावा देते हैं। जबकि, यह बीमारी डाइट से भी कहीं अधिक होती है। फैटी लिवर डिजीज पर ध्यान देने के लिए आपको यह भी जानना होगा कि लिवर इकलौता अंग है, जो खुद को खुद रिकवर कर सकता है। मगर जब कोई मरीज, इस बीमारी से पीड़ित होने के बाद भी लाइफस्टाइल में बदलाव नहीं करता है, तो उसके लिए मुसीबत बढ़ सकती है। कई मरीज ऐसे होते हैं, जो डॉक्टर से परामर्श तब लेते हैं, जब उनके लक्षण गंभीर हो जाते हैं। हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य पर आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

विश्व लिवर दिवस 2025 थीम

विश्व लिवर दिवस 2025 की थीम “भोजन ही औषधि है” है। यह थीम लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने और लिवर की बीमारियों को रोकने में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देती है। इस तर्ज पर हमारी रिपोर्ट बताती है कि सही डाइट का होना और न होना कैसे अपनी भूमिका अदा करता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित महिलाओं की सर्जरी के बाद भी बढ़ेगी उम्र

सिर्फ डाइट क्यों काफी नहीं है?

फैटी लिवर वैसे तो एक आम बीमारी है, जो काफी लोगों को प्रभावित कर रही है। कुछ लोग अपने इलाज की शुरुआत तब करते हैं, जब लिवर एक-तिहाई तक डैमेज हो चुका होता है। ऐसे में अगर आप लंबे समय तक लिवर की जांचों को नहीं करवाते हैं, तो आपको समझना होगा कि इसकी चेकअप करवाना क्यों जरूरी है। हाइपरटेंशन की समस्या जिस तरह बीपी को बढ़ाती है बिल्कुल वैसे ही फैटी लिवर में भी पेट दर्द, मरोडे़, उल्टी-मतली और पाचन की समस्याएं हो सकती हैं। लोगों की यही गलती होती है कि वे इन्हें सामान्य समझ लेते हैं। इसके अलावा, सिर्फ डाइट में चेंजिस करने से फैटी लिवर सही नहीं होगा, यह भी जानना जरूरी है। कुछ लोगों के साथ डाइट में बदलाव करने के बाद शरीर में पोषक तत्वों की कमी की समस्या भी हो जाती है।

---खबर नीचे जारी है---

एक्सपर्ट की राय?

मैक्स अस्पताल, नई दिल्ली, लिवर ट्रांसप्लांट और सर्जरी विभाग के एचओडी डॉक्टर अभिदीप चौधरी बताते हैं कि लिवर डिजीज के बारे में लोगों में जागरूकता है मगर पालन करने के लिए लोगों के पास समय नहीं है। जिन लोगों के शरीर में फैटी लिवर के लक्षण हल्के होते हैं, वे पीड़ित होने के बाद भी शराब का सेवन करते हैं और असंतुलित खाना खाते हैं, जो उनकी सेहत को और ज्यादा गर्त में डाल सकता है। इसके अलावा, तनावपूर्ण जिंदगी भी फैटी लिवर की प्रॉब्लम को बढ़ा सकता है।

किन्हें ज्यादा रिस्क?

डॉक्टर के मुताबिक, जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, कोलेस्ट्रॉल के स्तर से परेशान रहने वाले या फिर ओवरवेट लोग भी इस बीमारी के शिकार हो सकते हैं। ये लोग शुगर के बढ़ते स्तर को नियंत्रित करें। खानपान में सावधानी बरतें तथा एक्सरसाइज भी करें।

---खबर नीचे जारी है---

फैटी लिवर के संकेत

इस बारे में ग्राफिक्स की मदद से समझें…

---खबर नीचे जारी है---

 

अपनाएं ये टिप्स

  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
  • वजन को नियंत्रित रखें।
  • शराब से पूरी तरह दूरी बनाएं।
  • नींद पूरी करें और तनाव कम करें।
  • रेगुलर मेडिकल चेकअप करवाएं।
  • डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स या दवाएं लें।

हेल्दी डाइट प्लान आइडिया

  • सुबह 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं।
  • नाश्ते में कम तेल में पकाया हुआ ओट्स, दलिया, मूंग दाल चिल्ला या पोहा खा सकते हैं।
  • हर्बल टी पिएं।
  • फल जैसे सेब, पपीता, अमरूद या नाशपाती खाएं।
  • मल्टीग्रेन आटे की रोटी।
  • कम नमक और मसाले में तैयार दाल-सब्जी खाएं।
  • गर्मियों में लौकी, तुरई और पालक जैसी सब्जियां खाएं।
  • रात को अजवाइन का पानी पिएं।

ये भी पढ़ें- छोटी उम्र में साइलेंट अटैक क्यों?

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 16, 2025 01:02 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola