World Kidney Day 2025: किडनी में इंफेक्शन से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर न करें इग्नोर

किडनी में इंफेक्शन होने से उसकी कार्यक्षमता कमजोर हो जाती है। आइए वर्ल्ड किडनी डे के मौके पर जानते हैं किडनी में संक्रमण होने पर आपको क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं। इसके लक्षण क्या हैं और घरेलू उपाय।

World Kidney Day 2025

World Kidney Day 2025

World Kidney Day 2025: किडनी हमारे शरीर का अहम अंग मानी जाता है। इसमें इंफेक्शन होने पर आपको कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। किडनी इंफेक्शन की वजह हमेशा पथरी नहीं होती है। इसके अलावा, कई लाइफस्टाइल फैक्टर्स भी किडनी को संक्रमित कर सकते हैं। किडनी खून को शुद्ध करने का काम करती है। इसलिए, हमें हमेशा किडनी खराब होने के लक्षणों को समय रहते समझ लेना चाहिए। आइए आपको बताते हैं वर्ल्ड किडनी डे के मौके पर कि Kidney इंफेक्शन की वजह क्या है, इसमें संक्रमण होने पर क्या-क्या संकेत दिखाई देते हैं और कैसे आप इस समस्या से बच सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है कारण?

डॉक्टर पुरु धवन, गुरुग्राम के नेफरोलॉजिस्ट हैं, बताते हैं कि किडनी का संक्रमित होना कई बीमारियों समेत आपकी खराब लाइफस्टाइल को दर्शाता है। लाइफस्टाइल के खराब होने से भी गुर्दों में इंफेक्शन हो सकता है। इनमें शराब पीना, स्मोकिंग करना, अनहेल्दी ईटिंग, कम पानी पीना और पर्याप्त नींद न लेना शामिल है।

विज्ञापन

Kidney इंफेक्शन के लक्षण क्या हैं?

1. उल्टी या मतली और बुखार- किडनी खराब होने से मरीज को उल्टी हो सकती है। खासतौर पर भारी खाना खाने के बाद या सुबह के समय।

विज्ञापन

2. बार-बार पेशाब जाना- अगर किसी को बार-बार पेशाब आने की समस्या हो रही है, तो यह भी किडनी के खराब होने का संकेत होता है।

3. पेशाब में खून या पस आना- कई बार पेशाब का रंग लाल या पीला गाढ़ा दिखाई देता है, जो कि खून या प्रोटीन होता है। ये भी किडनी के इंफेक्शन का संकेत है।

विज्ञापन

4. दस्त- किडनी खराब होने से खाना पचने में दिक्कतें पैदा होती हैं, जो कि किडनी इंफेक्शन का साइन होता है।

5. पीठ, बाजू या कमर में दर्द- जब किडनी में इंफेक्शन होता है, तो इंसान की पीठ और कमर में दर्द होता है।

विज्ञापन

6. ठंड लगना- किडनी इंफेक्शन होने से इंसान को बेमौसम ठंड लगने लगती है।

7. पेट दर्द और जलन होना- किडनी इंफेक्शन होने पर पेट में दर्द और जलन की समस्या भी हो सकती है, क्योंकि इससे आंतों में इंफेक्शन हो जाता है।

विज्ञापन

अन्य बीमारियों के संकेत

किडनी में इंफेक्शन होने पर UTI, किडनी स्टोन, प्रेग्नेंसी के संकेत, दवाओं के दुष्प्रभाव, डायबिटीज होने से लेकर पुरुषों में प्रोस्टेट प्रॉब्लम्स जैसी बीमारियों के संकेत होते हैं।

विज्ञापन

किडनी इन्फेक्शन के घरेलू नुस्खे

  • 1. किडनी इंफेक्शन के लिए स्वामी रामदेव ने अपने एक वीडियो में बताया है कि नीम और पीपल के पत्तों का रस निकालकर रोजाना पिएं।
  • 2. सेब का सिरका पानी में मिलाकर पिएं।
  • 3. लहसुन का सेवन करें।
  • 4. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और प्रोबायोटिक्स का सेवन करें।
  • 5. रोजाना योग करें।
  • 6. गिलोय, तुलसी, अश्वगंधा का काढ़ा भी पी सकते हैं।
  • 7. रोजाना सुबह के समय नंगे पैर घासों पर चलें।

ये भी पढ़ें- शुगर के मरीजों के लिए जहर है गर्मियों में मिलने वाला यह जूस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ