World Kidney Day 2025: शुगर के मरीज जरूर अपनाएं एक्सपर्ट के बताएं टिप्स, नहीं होगी किडनी की यह बीमारी

World Kidney Day 2025: डायबिटीज की बीमारी होने से शरीर के खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, जिससे अन्य अंगों पर भी असर पड़ता है। वर्ल्ड किडनी डे के अवसर पर जानिए शुगर के मरीज कैसे अपनी किडनी का ख्याल रख सकते हैं।

World Kidney Day 2025

World Kidney Day 2025: किडनी डिजीज होने के पीछे कई कारण शामिल होते हैं। इनमें शुगर का स्तर ज्यादा होना भी एक है। हेल्थ एक्सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को अपनी Kidney पर ज्यादा ध्यान देने को कहते हैं क्योंकि शुगर बढ़ने से किडनी फेलियर की बीमारी हो सकती है। हर साल 13 मार्च को वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है। इस दिन किडनी के मरीजों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाती है, लक्षणों के बारे में बताया जाता है और बचाव के उपाय भी बताएं जाते हैं। आइए हम आपको एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स बताते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों को किडनी डिजीज से बचाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किडनी डिजीज और डायबिटीज का संबंध?

डॉक्टर अनुजा पोरवाल बताती हैं कि किडनी की बीमारी ज्यादा मीठा खाने से भी हो सकती है। भागदौड़ भरी जिंदगी में किडनी का ख्याल रखने या फिर अपनी ही सेहत पर ध्यान देना मुश्किल हो गया है। हम लोग यह जान ही नहीं पा रहे हैं कि हम असल में क्या खा रहे हैं और जो भी खा रहे हैं उससे कुछ बेनिफिट हो रहा है या नहीं। शुगर बढ़ने पर किडनी फेलियर, क्रोनिक किडनी डिजीज और किडनी ट्रांसप्लांट की भी स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने हेलो जागरण कार्यक्रम में लोगों को किडनी स्वस्थ रखने के कुछ जरूरी उपायों के बारे में बताया है, जो सभी को जानने चाहिए। ये टिप्स शुगर के मरीजों को ज्यादा लाभ दे सकती हैं।

इन टिप्स से दोनों समस्याओं से बचा जा सकता है

1. यूरिन टेस्ट- आपको समय-समय पर पेशाब की जांच करवाते रहना चाहिए क्योंकि इससे शुगर लेवल की भी नियमित रूप से जांच होगी और किडनी में किसी प्रकार की परेशानी का भी पता चल जाएगा।

विज्ञापन

2. प्रोटीन आउट होना- अगर यूरिन में प्रोटीन भी निकल रहा है, तो आपको इस संकेत को समझने की जरूरत है और जांच करवानी चाहिए। यह सीधा संकेत है कि किडनी में कोई समस्या है।

3. स्वस्थ आहार- हेल्दी लाइफस्टाइल और सेहतमंद रहने के लिए अच्छा और पौष्टिक भोजन खाना जरूरी होता है। पानी की मात्रा को सही रखें, फाइबर, ताजा फल-सब्जी और साबुत अनाज खाएं।

विज्ञापन

How can diabetes protect their kidneys

4. चीनी-नमक की मात्रा कम करें- ये दोनों चीजें हर खाने का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं लेकिन इनके साइड-इफेक्ट्स भी खतरनाक होते हैं। इसलिए, आपको इन दोनों का सेवन कम से कम करने की कोशिश करनी चाहिए। खासतौर पर सफेद चीनी और नमक।

विज्ञापन

5. स्मोकिंग और शराब से बचें- ज्यादा धूम्रपान करने और शराब पीने से डायबिटीज और किडनी डैमेज की समस्या हो सकती हैं। इसलिए, इनसे भी बचें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ