High BP भी किडनी फेल होने का संकेत? देरी न करें...अभी जान लें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

World Kidney Day 2025: ब्लड प्रेशर का हाई होना सामान्य समस्या नहीं है। इससे शरीर को और भी कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। इनमें हार्ट डिजीज ज्यादा शामिल होते हैं, लेकिन क्या किडनी फेल का एक कारण भी हाई बीपी हो सकता है? चलिए जानते हैं।

World Kidney Day 2025

World Kidney Day 2025: किडनी फेल होने से पहले ही शरीर कुछ संकेत देने लगता है। इसमें पेट दर्द, हाथों-पैरों में सूजन, बार-बार पेशाब आना और वजन कम होना जैसे लक्षण शामिल हैं। ये सभी संकेत आसानी से समझने वाले होते हैं, लेकिन कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि किडनी अंदर ही अंदर खराब होती रहती है, जिसका हमें बिल्कुल पता नहीं चलता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर बताते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर (High BP) से भी किडनी डैमेज हो सकती है। हर साल 13 मार्च को वर्ल्ड किडनी डे (World Kidney Day) मनाया जाता है। इस दिवस को किडनी की बीमारियों के प्रति जागरूकता, बीमारियों की वजह, कारण और रोकथाम के उपायों के बारे में भी जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। आइए इस उपलक्ष्य पर जानते हैं किडनी एक्सपर्ट से इन दोनों समस्याओं के बीच के संबंध के बारे में।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

किडनी एक्सपर्ट डॉक्टर श्याम बंसल बताते हैं कि किडनी में खराबी होने के पीछे कई कारण शामिल हो सकते हैं, लेकिन बीपी एक रेयर कंडीशन है, जो सभी के साथ नहीं होता है। उनके पास एक 25 वर्षीय पुरुष पहुंचा था, जिसकी किडनी फेल हो गई थी। दरअसल, इन दोनों का आपस में एक संबंध है, जिसे समझना जरूरी है और ये दोनों समस्याएं ही बहुत कॉमन हैं। मगर इसके कारण एक-दूसरे से काफी अलग भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है कारण?

डॉक्टर कहते हैं कि बीपी की समस्या 40 से 50 साल की आयु के लोगों को प्रभावित करती है। इस उम्र के लोगों में बीपी की वजह से किडनी डिजीज हो सकता है, लेकिन सभी को ऐसा नहीं होता है। आंकड़ों के मुताबिक 10 में से 2 के साथ यह स्थिति पैदा होती है। मगर जो युवा होते हैं, उन्हें बीपी से किडनी डिजीज नहीं, बल्कि किडनी डिजीज होने से हाई बीपी की समस्या होती है। इस वजह से ही किडनी डिजीज का एक संकेत मुख्यत: युवाओं में हाई बीपी (High BP) भी होता है।

विज्ञापन

World Kidney Day 2025

कैसे लगेगा पता?

डॉक्टर बताते हैं किअक्सर जो किडनी डिजीज से होने वाली BP की समस्या होती है, उसमें बीपी बहुत ज्यादा होता है। इस स्थिति को मैनेज करने के लिए कई बार सिंगल मेडिकेशन भी काम नहीं आती है। जब आगे का इलाज करवाया जाता है, तो उसमें पता लगता है कि किडनी की कार्यक्षमता बिगड़ी हुई है और इस कारण ही हाई बीपी हो रहा है। यूरिन से प्रोटीन लीक होना भी किडनी के रोग और बीपी के संबंध को दर्शाता है। अगर इस संकेत को जल्दी न समझा जाए, तो किडनी धीरे-धीरे बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो जाती है और फिर इलाज और निदान मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

क्या करें?

बीपी हाई होने पर किडनी डिजीज हो सकते हैं। इसमें आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और KFT टेस्ट भी करवाना चाहिए।

High BP को मैनेज कैसे करें?

अगर बीपी की समस्या है और दवा खाते हैं, तो दवा से परहेज न करें। इन दवाओं को बिना डॉक्टरी सलाह के न लें। बीपी को 130/80 के बीच रहना चाहिए। लाइफस्टाइल बदलें, सही खान-पान रखें। रूटीन में फिजिकल एक्टिविटी को भी जरूर शामिल करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ