---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

World IVF Day 2025: क्या आप भी पेरेंटिंग को कर रहे हैं पोस्टपोन? फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन है बेस्ट ऑप्शन

World IVF Day 2025: आजकल कपल्स शादी भी देर से करते हैं और फिर बच्चे भी देर से पैदा करने की योजना बनाते हैं, जो कि उनकी भविष्य के लिए सही नहीं है। कई बार ज्यादा देर होने पर कपल्स पेरेंटहुड से भी वंचित रह जाते हैं। वर्ल्ड आईवीएफ डे के मौके पर जानिए क्यों फर्टिलिटि प्रिजर्वेशन जरूरी है और किन्हें समय रहते करवा लेना चाहिए।

---विज्ञापन---

Infertility Causes In Couples: आज के समय में एक शादीशुदा कपल बच्चे की प्लानिंग को बार-बार टालते पाए जाते हैं। हालांकि, इसके पीछे उनके पर्सनल, फाइनेंशियल या देर से शादी करने जैसे कारणों से होता है। मगर क्या आप जानते हैं कई बार अभी नजरअंदाज की गई गलती आगे चलकर परेशानी पैदा कर सकती है। महिलाओं में अधिकांश 35 की उम्र के बाद फर्टिलिटी रेट कम हो जाता है, जिस वजह से उनके लिए मां बनना मुश्किल हो सकता है। वहीं, पुरुषों को 40 की उम्र के बाद इंफर्टिलिटी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों के लिए फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन एक लाभदायक प्रोसीजर साबित हो सकता है। क्या है ये प्रोसीजर और कब करवा लेना चाहिए?

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड IVF डे?

यह दिन हर साल 25 जुलाई को मनाया जाता है। IVF डे मनाने का मुख्य उद्देश्य इस तकनीक से बच्चे पैदा करने के प्रोसीजर को बाकी बीमारियों के इलाज की तरह ही सामान्य बनाना है। इस दिन पर साल 1978 में पहली बार IVF प्रक्रिया से टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था। इस साल की थीम है सेलिब्रेटिंग होप, एडवांसिंग साइंस है। इसका मतलब है साइंस में प्रगति के साथ प्रजनन क्षमता में भी प्रगति हुई है, दोनों की मदद से भविष्य उज्जवल हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- मोटापा सिर्फ पेट नहीं, बीमारियों का घर, इस सर्जरी की मदद से कम होगा वजन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

गुड़गांव के बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ की फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्राची बेनारा बताती हैं कि फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन एक ऐसा मेडिकल प्रोसीजर है, जिसकी मदद से लोगों को, खासतौर पर कपल्स को अपनी वर्तमान की फर्टिलिटी को भविष्य के लिए सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है। यह लोगों को अपनी फैमिली प्लानिंग करने में काफी मदद करती है।

---विज्ञापन---

क्यों जरूरी है फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन?

एक्सपर्ट बताते हैं कि यह बात बिल्कुल सच है कि फर्टिलिटी का उम्र से सीधा संबंध है। महिलाओं में फर्टिलिटी उम्र के साथ घटती जाती है, खासकर 35 वर्ष के बाद, उन्हें मां बनने में परेशानी हो सकती है। पुरुषों में भी 40 वर्ष की उम्र के बाद स्पर्म क्वालिटी में बदलाव आने लगते हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ प्रेग्नेंसी के चांसेस घटते रहते हैं और प्रेग्नेंसी से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स का खतरा भी बढ़ जाता है। हालांकि, आज के युवा कपल इस बारे में जानते हैं, मगर फिर भी ये लोग सही विकल्पों या समय पर प्रेग्नेंसी का चुनाव नहीं करते हैं।

फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन प्रोसेस में क्या होता है?

यह प्रोसीजर महिला और पुरुष दोनों लोगों के लिए होता है। महिलाएं इसमें अपने एग्स को फ्रीज करवाती है। इसके साथ-साथ महिलाएं एम्ब्रियो फ्रीजिंग और ओवरी टिशू को भी सिक्योर करवा सकती है। पुरुषों के लिए स्पर्म बैंक्स मौजूद है, जहां वे अपने स्पर्म को सेफली प्रिजर्व करवा सकते हैं। टेस्टिकुलर टिशू प्रिजर्वेशन भी पुरुषों के लिए सही विकल्प है। दिल्ली-मुंबई कोलकाता समेत लगभग हर राज्य में इसकी सुविधा मौजूद है।

---विज्ञापन---

किन लोगों को समय पर करवा लेनी चाहिए फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन?

  • यह प्रोसीजर उन लोगों के लिए जरूरी है जो कैंसर के इलाज के तहत कीमोथेरेपी या रेडिएशन से गुजर रहे हैं क्यूंकि यह इलाज अंडे और स्पर्म्स क्वालिटी पर असर डालते हैं। फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन के माध्यम से ऐसे लोग भविष्य में अगर अपना परिवार बढ़ाना चाहें तो उनके पास एक बेहतर विकल्प होगा।
  • फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन उन लोगों के लिए भी लाभदायक है, जिनके परिवार में हेल्थ कंडीशन का इतिहास हो जैसे एंडोमेट्रायोसिस, प्रीमैच्योर ओवेरियन इंसफिशिएंसी या समय से पहले मेनोपॉज हो जाना।
  • युवा कपल्स के लिए भी यह आवश्यक और बहुत लाभकारी विकल्प है क्योंकि आजकल लोग बच्चे पैदा करने में भी समय लगाते हैं, मगर उसके साथ-साथ इन लोगों की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल भी एक वजह है, जो उनके माता-पिता बनने में परेशानी पैदा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक से 7 दिन पहले दिखने लगते हैं ये संकेत, क्या कहते हैं डॉक्टर

---विज्ञापन---
First published on: Jul 19, 2025 10:18 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola