World Hepatitis Day: बच्चों को नहीं अब व्यस्कों को हो रहा हेपेटाइटिस-A, प्रेग्नेंट महिलाओं को भी कम नहीं रिस्क

World Hepatitis Day: हर साल 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है चलो इसे तोड़ दें, यानी इसे खत्म कर दें। हेपेटाइटिस की बीमारी को साल 2030 तक खत्म करने का लक्ष्य तय किया गया है, मगर क्या यह संभव है? आइए जानते हैं नई स्टडी में इस पर क्या कहा गया है।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

World Hepatitis Day: हेपेटाइटिस लिवर की गंभीर बीमारी होती है, जो अगर एकबार हो जाए तो उसका निदान नहीं किया जा सकता है। इसका कारण है कि इस रोग को रिवर्स करने का इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है। हालांकि, इस बीमारी के कई सब वेरिएंट्स होते हैं जो अलग-अलग तरह से फैलते हैं। इन सभी वेरिएंट्स की गंभीरता भी अलग होती है। अबतक हेपेटाइटिस के B और C को सबसे ज्यादा गंभीर माना जाता था, मगर अब हेपेटाइटिस के A वेरिएंट को भी गंभीर माना जाने लगा है। आइए जानते हैं इस बारे में।

मुंबई-पुणे में बढ़ रहे मरीज

मुंबई और पुणे शहर में पिछले कुछ समय से हेपेटाइटिस ए के मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। BMC द्वारा सर्वे किया गया जिसमें लिवर की बीमारियों जैसे कि लिवर कैंसर, लिवर सिरोसिस और लिवर फेलियोर के मामले युवाओं में सबसे ज्यादा देखे गए हैं। इसका सबसे प्रमुख कारण जो मिला है वह हेपेटाइटिस A था। इस सर्वे में लगे ग्रुप के सदस्य डॉ. आकाश शुक्ला बताते हैं कि लिवर की बीमारियां जो दुर्लभ थी अब इस क्षेत्र में हेपेटाइटिस के अनियंत्रित तरीके से बढ़ने की वजह से हो रही हैं।

विज्ञापन

अन्य एक्सपर्ट क्या बोले?

इस स्टडी में शामिल अन्य डॉक्टर, डॉ.आभा नागरल बताती हैं कि यह सर्वे गंभीर परिणामों के बारे में बताता है क्योंकि हेपेटाइटिस ए जो पीलिया के रूप में बच्चों को ज्यादा होता था मगर अब युवाओं में हो रहा है, जो गंभीर है। इसके पीछे कारण यह भी हो सकता है कि बचपन में उन्हें हेपेटाइटिस का वैक्सीन नहीं दिया गया जिस वजह से उनमें इसके प्रति इम्यूनिटी नहीं बन पाई।

हेपेटाइटिस सी में कमी और बी कहां?

हेपेटाइटिस सी और बी सबसे ज्यादा गंभीर हेपेटाइटिस के प्रकार होते हैं। इसमें शरीर का खून संक्रमित होता और लिवर कैंसर की संभावना सबसे ज्यादा होती है। इसलिए, इसकी रोकथाम बहुत जरूरी होती है। मगर एक्सपर्ट बताते हैं कि हेपेटाइटिस सी के मरीजों की संख्या कम हुई है और बी अब भी पहले जितना एक्टिव है। मगर हेपेटाइटिस-ए चिंताजनक स्थिति बना रहा है।

विज्ञापन

इन लोगों को सबसे ज्यादा रिस्क

डॉक्टरों की टीम ने बताया है कि हेपेटाइटिस से कैंसर की भी संभावनाएं बढ़ने लगी हैं। वहीं, गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा अपनी चपेट में ले रहा है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, हेपेटाइटिस से साल 2022 के बाद 9,000 ज्यादा मामले मिले जिनमें 23,000 गर्भवती महिलाएं थीं। साल 2021 में हेपेटाइटिस से लोगों ने लिवर ट्रांसप्लांट भी बड़ी संख्या में करवाया था।

विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं में हेपेटाइटिस के लक्षण और कारण

हेपेटाइटिस से पीड़ित महिलाओं में सबसे आम संकेत आंखों और पेशाब का रंग पीला दिखना था। बीमारी का कारण बाहर का खाना खाना पाया गया था। इस पर डॉक्टर नितिन गुप्ता ने बताया है कि हेपेटाइटिस बरसात में होने वाली बीमारी है क्योंकि इस मौसम में दूषित पानी और खाना खाने की वजह से संक्रमण दर बढ़ जाती है। इसलिए, लोगों को इस मौसम में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ