---विज्ञापन---

हेल्थ

हेपेटाइटिस के 5 प्रकार कैसे होते हैं? सबसे ज्यादा खतरनाक कौन सा, जानिए डॉक्टर से

World Hepatitis Day: हेपेटाइटिस डे के मौके पर जानिए इस बीमारी के सभी प्रकारों के बारे में। क्या सबके फैलने का तरीका एक जैसा होता है और कौन सा प्रकार सबसे गंभीर होता है? आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से।

World Hepatitis Day: हेपेटाइटिस लिवर की एक गंभीर बीमारी होती है। इसमें लिवर में इंफेक्शन और सूजन की समस्या हो जाती है। बरसात के मौसम में यह बीमारी बहुत कॉमन हो जाती है क्योंकि इस सीजन में दूषित पानी और भोजन के संपर्क में लोग ज्यादा आते हैं। हेपेटाइटिस एक नहीं, कई प्रकार के होते हैं। इस पर हमने झारखंड के पब्लिक हेल्थ सर्विस में जुटे डॉक्टर अनुज कुमार से बात की है। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस 5 प्रकार के होते हैं। वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के मौके पर जानिए बी और सी क्यों सबसे जटिल है आइए जानते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर अनुज का कहना है कि हेपेटाइटिस की बीमारी साफ-सफाई से संबंधित होती है। इसे नियंत्रित करने या रोकथाम के लिए हमें हाइजीन को सही रखना होता है क्योंकि एकबार इस बीमारी से कोई ग्रसित हो जाता है तो इससे निदान नहीं पाया जा सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-हेपेटाइटिस की बीमारी में कौन सा अंग होता है डैमेज, क्या है लक्षण, ऐसे करें बचाव

हेपेटाइटिस के 5 प्रकार

हेपेटाइटिस A- हेपेटाइटिस-ए वायरस से होने वाली बीमारी है, जो आमतौर पर दूषित पानी, भोजन या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से होती है। इसमें मरीज को संक्रमण होता है लेकिन कुछ समय बाद अपने आप ठीक भी हो सकता है। यह लंबे समय तक नहीं रहता है। इसके फैलने का कारण दूषित भोजन और पानी है। इससे बचाव के लिए टीकाकरण और साफ-सफाई पर ध्यान देना है।

---विज्ञापन---

हेपेटाइटिस B- इस प्रकार में HBV वायरस से संक्रमण होता है जो सीधे खून को संक्रमित करता है। यह संक्रमित सुई, असुरक्षित संबंध बनाने से या फिर मां से गर्भ में बच्चे को हो सकता है। इसे क्रोनिक माना जाता है जिस वजह से आगे चलकर यह लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर भी हो सकता है। इसमें वैक्सीन लगवाई जा सकती है लेकिन यह भी गंभीर हेपेटाइटिस की श्रेणी में आता है।

हेपेटाइटिस C- हेपेटाइटिस का सी प्रकार HCV वायरस से होने वाला संक्रमण होता है। इसे सबसे खतरनाक माना जाता है क्योंकि इसमें मरीज को जल्दी कोई लक्षण नहीं दिखाई देता है। ये अंदर से लिवर को धीरे-धीरे अंग को डैमेज करने लगता है और धीरे-धीरे खून को संक्रमित करता है। ब्लड ट्रांसफ्यूजन से इसके फैलने की संभावना रहती है और इससे बचाव के लिए कोई वैक्सीन भी नहीं है।

---विज्ञापन---

हेपेटाइटिस D- इस प्रकार में वायरस अकेले काम नहीं करता बल्कि हेपेटाइटिस-बी के साथ मिलकर शरीर को संक्रमित करता है। इस हेपेटाइटिस का रिस्क उन्हें ज्यादा होता है जिन लोगों को पहले हेपेटाइटिस बी हुआ है। यह लिवर को तेजी से डैमेज करता है मगर समय पर वैक्सीन लेने से बचाव मुमकिन है।

---विज्ञापन---

हेपेटाइटिस E- हेपेटाइटिस ई HEV वायरस के फैलने से होता है। हालांकि, यह इतना खतरनाक नहीं होता है। यह दूषित पानी पीने से होता है। गर्भवती महिलाओं को ज्यादातर यह वाला हेपेटाइटिस होता है।

इन सभी प्रकार के हेपेटाइटिस में सबसे खतरनाक हेपेटाइटिस बी और सी को माना जाता है क्योंकि इन दोनों के संक्रमण से बचाव मुश्किल होता है। ये लिवर को सबसे ज्यादा तेजी से संक्रमित करते हैं जिसकी वजह से बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। हेपेटाइटिस-सी का कोई वैक्सीन नहीं है।

---विज्ञापन---

हेपेटाइटिस के संकेत

  • डायरिया।
  • थकान और कमजोरी।
  • बुखार।
  • उल्टी और भूख न लगना।
  • पेट दर्द।

ये भी पढ़ें- पेशाब करते वक्त जलन होना है कई गंभीर बीमारियों का संकेत, डाक्टर से जानें इलाज

First published on: Jul 27, 2025 12:22 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola