India vs Australia World Cup 2023 Final: आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच चल रहा है। टॉस हारकर भारत ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है। साल 2011 में आखिरी बार भारत ने वर्ल्ड कप Mahendra Singh Dhoni की अगुवाई में जीता था। साल 2003 में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। यानी की 20 साल बाद आज दोनों टीमों का फिर से वर्ल्ड कप के फाइनल में आमना सामना हो रहा है।
भारत का उत्साह बढ़ाने के लिए लाखों की संख्या में क्रिकेट फैंस नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचें हुए हैं और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। कई बार खेल इतना ज़्यादा रोमांचक होता है कि इस कारण दर्शकों की हेल्थ खराब हो जाती है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इसके साथ ही एंजायटी भी होने लगती है। ऐसे में अगर आप स्टेडियम या घर पर ही मैच देख रहे हैं और किसी की तबियत खराब हो जाए या बीपी बढ़ने लगे तो तुरंत ये कुछ उपाय अपनाएं।
ब्लड प्रेशर बढ़ने पर करें ये उपाय
पानी पिएं
अगर मैच देखने के दौरान किसी को हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी होती है तो खूब पानी पिएं। 1 से 3 गिलास पानी पिएं। इसके साथ ही थोड़ी सी काली मिर्च का पाउडर गुनगुने पानी में घोलें और सिप-सिप कर पीते रहें। आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।
धूप में न बैठें
अगर ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है और आप स्टेडियम में बैठें हैं तो फिर वहां न बैठकर किसी ऐसी जगह जाएं, जहां पर हवा अच्छी आ रही हो और तेज धूप न हो।
ये भी पढ़ें- बार-बार मिर्गी के दौरे, कहीं ब्रेन ट्यूमर का संकेत तो नहीं? जानें क्या है इलाज
गहरी सांस लेना
ब्लड प्रेशर बढ़ने पर लेट जाएं और लंबी गहरी सांस लें। इससे घबराहट कम होगी और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।
डार्क चॉकलेट खाएं
अगर हाई बीपी के मरीज हैं और मैच देखने के दौरान बीपी बढ़ जाए तो डार्क चॉकलेट खाएं। इससे हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। क्योंकि डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं।
ये भी पढ़ें- Periods में एक्सरसाइज करना कितना सही? क्या कहते हैं एक्सपर्ट
वॉक करें
हाई बीपी में वॉकिंग करना सबसे बेस्ट है। दरअसल, वॉक करते टाइम ब्लड वेसेल्स खुलने लगती हैं और साथ ही इनमें चिपके कोलेस्ट्रॉल के कण भी अलग होने लगती हैं।
डॉक्टर के पास कब जाएं
अगर इन सारे उपायों को करने के बाद भी कोई असर नहीं हो रहा है और ब्लड प्रेशऱ बढ़ता ही जा रहा है, तो बिना देर किए डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
2 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
4 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
4 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
6 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
7 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
23 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines