World Contraception Day 2025: अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए गर्भनिरोधक दवाइयां या टूल्स को अपनाया जाता है. गर्भनिरोध के महत्व को समझाने और इससे सभी को अवगत कराने के लिए हर साल 26 सितंबर के दिन विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2007 में हुई थी. स्वास्थ्य संस्थानों के साथ ही NGO और सरकारी व गैर-सरकारी संगठन गर्भनिरोध से सभी को अवगत कराने की कोशिश में लगे रहते हैं. खासतौर से अविवाहित लड़कियों (Unmarried Girls) को अनचाहे गर्भधारण से बचाने की कोशिश का जाती है. लेकिन, शादी से पहले लड़कियां गर्भनिरोध के बारे में कम ही जानती हैं और इसपर खुलकर बात नहीं कर पातीं जिस चलते वे गर्भनिरोधक गोलियां (Contraceptive Pills) खा लेती हैं. ऐसे में ये गर्भनिरोधक गोलियां लड़कियों की सेहत पर क्या असर डालती हैं और इसका आगे चलकर क्या परिणाम निकलता है यह बता रही हैं मूलचंद अस्पताल, दिल्ली की सीनियर गाइनाकोलॉजिस्ट डॉ. मीता वर्मा.
शादी से पहले कोंट्रासेप्टिव पिल्स लेने के प्रभाव | Effects Of Taking Contraceptive Pills Before Marriage
इमरजैंसी कोंट्रासेप्टिव पिल्स को पोस्ट कोर्डल और मॉर्निंग आफ्टर पिल्स (Morning After Pills) भी कहा जाता है. ये पिल्स हार्मोन हैं जिन्हें अनप्रोटेक्टिव सेक्स करने के 1 घंटे बाद या फिर 72 घंटों के भीतर लिया जाता है. डॉ. मीता वर्मा का कहना है कि कोंट्रासेप्टिव पिल्स को 1 या 2 बार से ज्यादा कभी नहीं लेना चाहिए क्योंकि इनके एक नहीं बल्कि कई साइड इफेक्ट्स होते हैं. कोंट्रासेप्टिव दवाई खाने पर पीरियड्स पर प्रभाव पड़ता है, पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, असमय रक्तस्त्राव हो सकता है, पेट में असहनीय दर्द होता है, स्तन में दर्द होता है, चक्कर आने लगते हैं, उल्टी होती है और शरीर के निचले हिस्से में इतना दर्द होता है कि उठना और बैठना भी मुश्किल लगने लगता है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह है कि जबतक बहुत ज्यादा इमरजैंसी ना हो तबतक कोंट्रासेप्टिव पिल या मॉर्निंग आफ्टर पिल नहीं लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें – क्या स्विमिंग करने से शरीर में घुसता है दिमाग खाने वाला अमीबा? जानिए इस Brain Eating Amoeba के लक्षण
क्या आगे चलकर गर्भधारण करने में दिक्कत होती है?
डॉ. मीता वर्मा का कहना है कि अगर शादी से पहले कई बार कोंट्रासेप्टिव पिल्स ली गई हों या फिर मॉर्निंग आफ्टर पिल्स का इस्तेमाल किया गया हो तो इससे आगे चलकर शादी के बाद गर्भधारण करने में दिक्कत आती है. इससे ओवुलेशन प्रोसेस पर असर पड़ता है यानी अंडा बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है, पीरियड्स टाइम पर नहीं आते, पिल्स के ज्यादा इस्तेमाल से फेलोपियन ट्यूब अंडे को कैच नहीं करती और इससे गर्भधारण करने में मुश्किलें आने लगती हैं.
बेस्ट गर्भनिरोधक क्या है?
लड़कियों के लिए सबसे अच्छे गर्भनिरोधक (Best Contraception) के ऑप्शन पर बात करते हुए डॉ. मीता वर्मा ने कहा कि कंडोम सबसे अच्छा गर्भनिरोधक ऑप्शन है, कंडोम से संक्रमण वाली बीमारियों का खतरा भी कम होता है और इससे गर्भधारण भी नहीं होता है.
कंडोम (Condom) के अलावा वैजिनल टैबलेट्स को डॉ. मीता वर्मा गर्भनिरोध का एक अच्छा ऑप्शन मानती हैं. डॉक्टर का कहना है कि इन टैबलेट्स और कंडोम का साथ इस्तेमाल करने पर गर्भधारण से बचा जा सकता है.
क्या एकसाथ 2-3 गर्भनिरोधक गोलियां खाई जा सकती हैं?
डॉ. मीता वर्मा की सलाह है कि कभी भी एक-साथ डर के मारे 2 या 3 गर्भनिरोधक गोलियां खाने की गलती नहीं करनी चाहिए. जितनी डोज आपको बताई गई है आप उतनी ही डोज लें. अगर सेक्स से पहले ली जानी वाली कोंट्रासेप्टिव पिल्स खरीदी हैं तो खासतौर से डोज का ध्यान लें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – हाई ब्लड प्रेशर में दवा की तरह काम करती हैं ये 10 सब्जियां, तेजी से कम होता है High BP
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
13 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
14 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
15 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
17 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
17 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
22 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines