World Cancer Day 2026: हर साल 4 फरवरी के दिन विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है. यह दिन कैंसर को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए मनाते हैं और कोशिश की जाती है कि लोगों को कैंसर के खतरों और शुरुआती लक्षणों से अवगत कराया जा सके जिससे समय रहते कैंसर की पहचान करके इसका पता लगाया जा सके और बीमारी का इलाज शुरू किया जा सके. इस साल विश्व कैंसर दिवस की थीम है ‘यूनाइटेड बाय यूनिक’. साल 2000 में वर्ल्ड समिट अगेन्स्ट कैंसर फॉर द मिलेनियम इन पेरिस में कैंसर दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी. इसके बाद से हर साल विश्व कैंसर दिवस का आयोजन होता है और सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाएं कैंसर से निवारण, बचाव और इलाज (Cancer Treatment) को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे अवगत कराने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं. कैंसर शरीर में पनपने लगता है तो इसके वॉर्निंग साइन नजर आने लगते हैं. इसका समय रहते इलाज ना किया जाए तो यह जानलेवा बन सकता है. ऐसे में यहां जानिए कैंसर के शुरुआती लक्षण (Cancer Symotoms) या चेतावनी संकेत क्या हैं जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी होता है.
कैंसर के 7 चेतावनी संकेत क्या हैं | 7 Warning Signs Of Cancer
वजन कम होना – बिना कोशिश किए वजन कम होना कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है. खासतौर से अगर बिना ट्राई किए कम समय में 4 से 5 किलो वजन कम हो जाए तो यह खतरे की घंटी हो सकती है.
हर समय थकान रहना – शरीर में हर समय थकान रहना कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है. अपने रोजमर्रा के काम करने में भी व्यक्ति को दिक्कत होने लगती है.
हर समय दर्द रहना – सिर, कमर, पेट या फिर हड्डियों में हर समय दर्द रहता है तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है.
बिना वजह ब्लीडिंग होना – महिलाओं में वजाइनल ब्लीडिंग या फिर वाइट डिस्चार्ज की दिक्कत होती है तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है. इसके अलावा, महिला और पुरुष दोनों में मल में खून नजर आना या पेशाब में खून या खांसते हुए खून आना भी सामान्य नहीं होता है.
शरीर पर गांठ बनना – कैंसर का एक और चेतावनी संकेत है अचानक से शरीर के किसी हिस्से में गांठ बनना. यह गांठ बिना दर्द वाली भी हो सकती है और ज्यादातर छाती, गर्दन, जननांगों या बगल पर बन सकती है.
छालों का ना भरना – अगर मुंह या शरीर के किसी हिस्से पर छाला निकला हो और वह कई दिनो में भी ना भरे तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी होता है.
कुछ भी निगलने में दिक्कत – मुंह के कैंसर, गले के कैंसर में, भोजन नली के कैंसर में या फिर पेट या छाती के कैंसर में कुछ भी निगलने में दिक्कत होने लगती है. अगर 3 से 4 हफ्तों तक यह दिक्कत बनी रहती है तो यह कैंसर का लक्षण (Cancer Ke Lakshan) हो सकता है.
किस कैंसर में कैसे लक्षण दिखते हैं
स्तन कैंसर के लक्षण
- स्तन कैंसर (Breast Cancer) होने पर स्तन पर या बगल पर गांठ बन सकती है जो दर्द हो भी सकती है और नहीं भी.
- स्तन की शेप और साइज में अंतर आने लगता है और एक स्तन दूसरे स्तन से अलग दिखना शुरू हो जाता है.
- स्किन का कलर बदल जाता है और लाल नजर आ सकता है.
- स्तन की त्वचा संतरे के टेक्सचर वाली नजर आ सकती है.
- निपल अंदर की तरफ मुड़े हुए नजर आ सकते हैं.
- निपल में से वाइट पानी निकल सकता है.
फेफड़ों के कैंसर के लक्षण
- 3 से 4 हफ्तों तक खांसी आ सकती है.
- हर समय सांस फूलने लगती है.
- छाती में दर्द होता है.
- बार-बार इंफेक्शंस होने लगते हैं.
- बलगम के साथ ही खून नजर आ सकता है.
आंतों के कैंसर के लक्षण
- आंतों के कैंसर (Colon Cancer) में मलाशय से खून निकलने लगता है.
- बाउल मूवमेंट्स में बदलाव होने लगता है.
- पेंसिल की तरह पतला मल निकल सकता है.
- पेट में दर्द होने लगता है, अक्सर ही पेट फूला रहता है और असहजता बनी रहती है.
- बिना किसी कारण के वजन कम होने लगता है, बवासीर हो सकता है या फिर शरीर में हर समय थकान रहती है.
स्किन कैंसर के लक्षण
- शरीर पर निकला तिल पूरी तरह एक जैसा नजर नहीं आता है. तिल दोनों हिस्सों से अलग-अलग शेप का दिखता है, गोल नहीं होता.
- दाना या तिल रेग्यूलर शेप का नहीं होता या फिर धुंधला नजर आता है.
- त्वचा पर अलग-अलग रंग के दाग निकलने लगते हैं जैसे भूरे, काले, लाल, सफेद या नीले रंग के.
- यह दाग या फिर दाना 6mm से ज्यादा बड़ा नजर आता है.
- यह दाग साइज, शेप और रंग बदलता रहता है. इसपर खुजली भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें – बिना दवा के बीपी कैसे कम करें? दिल के डॉक्टर ने बताया इन 5 तरीकों से घर पर ही ठीक हो जाएगी ब्लड प्रेशर की दिक्कत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
14 mins agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
1 hr agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
15 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
17 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
18 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
20 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines