Breast Cancer Early Signs: हर साल अक्टूबर के महीने में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्तन कैंसर जागरूकता माह मनाया जाता है. इस महीने को मनाने का उद्देश्य स्तन कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना, इसके लक्षणों (Breast Cancer Symptoms) को पहचानना सिखाना और इलाज के बेहतर तरीकों के बारे में बताना है जिससे कैंसर के मरीज जल्द से जल्द ट्रीटमेंट करवा सकें. स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है जिससे हर साल लाखों महिलाएं जूझती हैं. इसीलिए इस कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानना बेहद जरूरी होता है. AIIMS ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि महिलाओं के शरीर पर दिखने वाले कौन से लक्षण ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकते हैं. इन लक्षणों की समय रहते पहचान कर ली जाए तो कैंसर को बढ़ने और गंभीर होने से रोका जा सकता है.
यह भी पढें- एक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं, गायनेकोलॉजिस्ट ने बताई असल वजह
स्तन कैंसर के लक्षण कैसे दिखते हैं | Breast Cancer Symptoms Early Stage
- किसी एक स्तन पर या बगलों (Armpits) में गांठ बनना या त्वचा का मोटा हो जाना
- दूध के अलावा निप्पल्स से खून या किसी और तरह का तरल निकलना
- स्तन या निप्पल्स के साइज और आकार में बदलाव नजर आना
- निप्पल्स की पॉजीशन में बदलाव दिखना
- ब्रेस्ट की स्किन का लाल हो जाना या स्किन के ऊपर किसी तरह का रैश नजर आना
- ब्रेस्ट की ओवरलाइन वाली स्किन का अंदर धंसना या मोटा हो जाना
- त्वचा का संतरे के छिलके के टेक्सचर का हो जाना
- निप्पल्स की क्षति होना या कटाव दिखना
इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इस तरह के लक्षणों के दिखने का मतलब सीधेतौर पर यह नहीं है कि व्यक्ति को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, बल्कि ये दिक्कतें होने पर जल्द से जल्द जांच करवाई जानी जरूरी है जिससे समस्या की जड़ तक जाया जा सके.
किन लोगों में होता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
स्तन कैंसर का पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा होता है. WHO के अनुसार, औसतन 99% ब्रेस्ट कैंसर के मामले महिलाओं में नजर आते हैं और 0.5-1% मामले पुरुषों में दिखते हैं. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से रिस्क फैक्टर्स (Breast Cancer Risk Factors) हैं जो ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकते हैं –
उम्र का बढ़ना, मोटापा, एल्कोहल का जरूरत से ज्यादा सेवन, ब्रेस्ट कैंसर की पारिवारिक हिस्ट्री, रेडिएशन एक्सपोजर की हिस्ट्री, रिप्रोडक्टिव हिस्ट्री जैसे पीरियड्स की शुरुआत का समय और पहली बार मां बनने की उम्र, तंबाकू का सेवन या पॉस्टमेनोपोजल हार्मोन थेरेपी ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकते हैं.
यह जानना भी जरूरी है कि स्तन कैंसर के 80% मामले उन महिलाओं में दिखते हैं जिनमें उनके महिला होने के अलावा स्तन कैंसर का कोई ऐसा कारक नहीं होता जिसे बदला जा सके.
स्तन कैंसर के लक्षण दिखें तो क्या करना चाहिए
अगर स्तन कैंसर के लक्षण दिखते हैं तो सबसे पहले जांच कराना जरूरी है. मेडिकल एडवाइस लेना और सचमुच कैंसर है या नहीं यह कंफर्म करना जरूरी है. समय-समय पर स्क्रीनिंग करवाते रहना जरूरी है जिससे कैंसर का समय रहते पता लगाया जा सके.
स्तन कैंसर का इलाज कैसे होता है
कैंसर का इलाज उसके सबटाइप और वह कितना फैल गया है और क्या स्टेज (Cancer Stage) है इसपर निर्भर करता है. इलाज में सर्जरी से कैंसर के ट्यूमर को हटाया जाता है, रेडिएशन थेरैपी से कैंसर को फैलने से रोका जाता है. कोशिश की जाती है कि कैंसर की सेल्स को नष्ट कर दिया जाए, इसमें हार्मोनल थेरैपी, कीमोथेरेपी और टार्गेटेड बायोलॉजिकल थेरैपी दी जा सकती है.
ब्रेस्ट कैंसर का पता जितना जल्दी चले उतना ही बेहतर और इफेक्टिव इलाज हो सकता है. इसीलिए अगर स्तन पर या उसके आस-पास कुछ भी अलग नजर आता है, कोई नई गांठ या धब्बा बनता है तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.
यह भी पढें- कैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण, इसके प्रकार और दर्द कम करने का तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
7 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
8 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
9 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
12 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
13 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
15 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
15 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - AIIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines