World Brain Tumour Day 2024: देशभर में पिछले कुछ साल से ब्रेन ट्यूमर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में इसके लक्षण और बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष यानी आज 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य कारण है कि इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को ब्रेन ट्यूमर की बीमारी के बारे में पता चले और वो आसानी से इसके शुरुआती लक्षणों को समझ पाएं। आज के दिन देश के अलग-अलग शहरों में कैंप व सेमिनार लगाया जाता है, जिसमें मेडिकल स्टाफ से लेकर डॉक्टर शामिल होते हैं।
आज विश्व ब्रेन ट्यूमर के दिवस पर हम आपको ब्रेन ट्यूमर के लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
ब्रेन ट्यूमर क्या होता है?
ब्रेन ट्यूमर की समस्या तब होती है जब दिमाग और सिर के आस-पास मौजूद कोशिकाओं के डीएनए में परिवर्तन होने लगता है। अगर समय रहते ब्रेन ट्यूमर का इलाज नहीं किया गया, तो इससे ब्रेन कैंसर भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या टूथपेस्ट से भी दांतों को नुकसान होता है? जानें ब्रश करने का सही तरीका
ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण
जब किसी व्यक्ति को ब्रेन ट्यूमर की समस्या होती है, तो उनको दिमाग और शरीर के बीच बैलेंस करने में परेशानी होती है। धीरे-धीरे उनके व्यवहार में बदलाव होने लगता है, जिससे उन्हें सुनने में कठिनाई होती है। इसके अलावा सोचने-समझने में भी परेशानी होने लगती है। हर समय सिर में दर्द रहता है। इसके अलावा कई बार धुंधला-धुंधला दिखाई देता है।
ब्रेन ट्यूमर का खतरा किन लोगों को ज्यादा होता है?
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, अगर माता-पिता को ब्रेन ट्यूमर हुआ है, तो उनके बच्चों व आने वाली पीढ़ी को भी ब्रेन ट्यूमर होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि ऐसे में लाइफस्टाइल और खानपान में थोड़ा बदलाव करके आप ब्रेन ट्यूमर के जोखिम को कम कर सकते हैं। इसके अलावा एंटी-कैंसर वाले फूड को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
डाइट में करें इन चीजों को शामिल
- फल और सब्जियां
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, मौसमी फल और सब्जियां को डाइट में शामिल करने से ब्रेन ट्यूमर के जोखिम को कम किया जा सकता है। सेब, अंगूर और स्ट्रॉबेरी, आदि फलों में एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होती है, जिससे ब्रेन ट्यूमर और कैंसर के होने का खतरा कम हो जाता है।
- कैल्शियम रिच फूड्स
दूध, पनीर, छाछ और दही आदि कैल्शियम रिच फूड्स का सेवन हर एक मौसम में करना चाहिए। इससे ज्यादातर गंभीर बीमारियों के होने का जोखिम कम हो जाता है।
- फोलिक एसिड रिच फूड्स
ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपनी डाइट में चावल, बीन्स, संतरा और पालक आदि फोलिक एसिड रिच फूड्स को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। दरअसल, फोलिक एसिड रिच फूड्स से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया का भी खात्मा होता है।
- फाइबर रिच फूड्स
हर एक मौसम में फाइबर रिच फूड्स का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। ब्राउन ब्रेड, ब्राउन पास्ता, ब्राउन राइस, दाल और ड्राई फूड्स आदि फाइबर रिच फूड्स शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इससे ब्रेन ट्यूमर, कैंसर और दिल की गंभीर बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Heat Wave में थोड़ी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, हेल्थ एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
5 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
8 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
10 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
10 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
12 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
14 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines