---विज्ञापन---

हेल्थ

क्या टूथपेस्ट से भी दांतों को नुकसान होता है? जानें ब्रश करने का सही तरीका

Teeth Whitening Toothpaste Side Effects: सेहतमंद रहने के लिए केवल हेल्दी डाइट ही नहीं बल्कि ओरल हाइजीन भी बहुत जरूरी है। ओरल हाइजीन की कमी की वजह से लोगों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं क्या टूथपेस्ट से भी दांतों को नुकसान होता है या नहीं।

Teeth Whitening Toothpaste Side Effects: जिस तरह रोजाना शरीर की साफ-सफाई करना जरूरी है, ठीक वैसे ही दांतों को साफ करना भी आवश्यक है। नहीं तो इससे दांतों में कीड़े लगने लगते हैं, जिससे दांतों और मसूड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा मुंह से बदबू भी आने लगती है। लेकिन क्या दांतों को साफ करने वाले टूथपेस्ट भी दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं? इससे दांतों की खूबसूरती बढ़ने की जगह नुकसान पहुंच सकता है। चलिए जानते हैं रोजाना टूथपेस्ट करने से दांतों को नुकसान होता है या नहीं। इसी के साथ आज हम आपको ब्रश करने के सही तरीके के बारे में भी बताएंगे।

क्या व्हाइटनिंग टूथपेस्ट दांतों के लिए हानिकारक होते हैं?

क्लिनिकल ओरल इन्वेस्टिगेशन जर्नल के अनुसार, रोजाना व्हाइटनिंग टूथपेस्ट करने से दांतों का रंग एक या दो शेड हल्का हो सकता है, जिससे दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। दांतों की सतह पर खुरदरापन आ सकता है। इसके अलावा अगर दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचता है, तो इससे दांतों में सड़न पड़ सकती है। लेकिन आप अगर सही तरीके से ब्रश करते हैं, तो व्हाइटनिंग टूथपेस्ट से दांतों को होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।

---विज्ञापन---

brush your teeth

ये भी पढ़ें- Heat Wave में थोड़ी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, हेल्थ एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय

---विज्ञापन---

दांतों के इनेमल को होता है नुकसान

व्हाइटनिंग टूथपेस्ट में सिलिकॉन, कैल्शियम कार्बोनेट, बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड जैसे जरूरी पोषक तत्व की उच्च मात्री होती है। जिन लोगों के दांतों की इनेमल की परत पतली होती है, उन्हें इन ब्लीचिंग एजेंट से नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, इनेमल दांतों पर मौजूद एक कठोर पदार्थ होता है, जो दांतों की रक्षा करता है। इस ब्लीचिंग एजेंट से दांतों का पीलापन और दाग-धब्बे तो हट जाएंगे, लेकिन साथ ही प्राकृतिक सफेदी भी कम हो जाएगी।

teeth whitening

---विज्ञापन---

क्या ब्रश से भी दांतों को नुकसान होता है?

अगर आप रगड़-रगड़ के ब्रश करते हैं, तो इससे दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं अगर आप ज्यादा टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे मसूड़ों में जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा इससे दांतों के इनेमल को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए हमेशा मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। खराब ब्रश से कभी भी दांतों को साफ नहीं करना चहिए। दांतों की सफाई हमेशा हल्के हाथों से करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Drinking Water Benefits: बॉडी के वजन के अनुसार पिएंगे पानी तो मिलेंगे जबरदस्त फायदे

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jun 05, 2024 09:37 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola