World Brain Tumor Day 2026: ब्रेन ट्यूमर एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसका समय रहते इलाज ना किया जाए तो यह जानलेवा बन जाती है. दिमाग शरीर का वो अंग है जो पूरे शरीर की सेहत को दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में दिमाग में ट्यूमर होने के प्रति लोगों को जागरूक करने और इससे जुड़ी समस्याओं और सुझावों से अवगत कराने के लिए हर साल 8 जून के दिन विश्व ब्रेन ट्यूमर डे मनाया जाता है. ब्रेन ट्यूमर दिमाग के अंदर पनपता है और दिमाग के किसी भी हिस्से में हो सकता है, किसी भी आकार का हो सकता है और किसी भी रफ्तार से बढ़ सकता है. ऐसे में जितना जल्दी हो सके ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों (Brain Tumor Lakshan) को पहचानकर इलाज करना जरूरी है. यहां जानिए ब्रेन ट्यूमर होने पर किस तरह के लक्षण नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें – क्या पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है? होम्योपैथी डॉक्टर ने बताया पानी की कमी और BP के बीच कनेक्शन
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण | Brain Tumor Symptoms
सिर में दर्द – ब्रेन ट्यूमर का एक बड़ा लक्षण है कि इसमें सिर में दर्द होने लगता है. यह दर्द दवा खाने से भी ठीक नहीं होता है.
उल्टी आना – ब्रेन ट्यूमर में अक्सर ही व्यक्ति का जी मितलाने लगता है या उसे उल्टी आती है.
सोचने में दिक्कत – ब्रेन ट्यूमर होने पर व्यक्ति को सोचने-समझने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
मूड बदलना – ब्रेन ट्यूमर का एक लक्षण यह भी है कि इसमें व्यक्ति का मूड तेजी से बदलने लगता है, कभी वह खुश होता है, कभी दुखी तो कभी उसे एंजाइटी या डिप्रेशन जैसा महसूस होने लगता है.
दौरा पड़ना– व्यक्ति को दौरा पड़ सकता है. इसके अलावा, शरीर के किसी हिस्से का सुन्न पड़ जाना, झनझनाहट होना या फिर रिस्पोंस करने में देरी होना जैसे लक्षण दिखने लगते हैं.
देखने में दिक्कत – ब्रेन की दिक्कतें व्यक्ति की आंखों को भी प्रभावित करती हैं. इससे देखने में दिक्कत हो सकती है, डबल नजर आ सकता है या धुंधला दिख सकता है.
कंट्रोल बिगड़ना – व्यक्ति का कंट्रोल बिगड़ने लगता है, उससे कोर्डिनेशन यानी सामंजस्य बिठाने में दिक्कत आने लगती है.
सुनने में दिक्कत – सुनने और सूंघने से जुड़ी दिक्कत हो सकती है.
ब्रेन ट्यूमर में सिर का दर्द कैसा महसूस होता है
ब्रेन ट्यूमर में होने वाला सिर का दर्द (Headache) आमतौर पर सुबह के समय ज्यादा महसूस होता है. हालांकि, यह दर्द दिन के किसी भी समय हो सकता है. कई लोगों को नींद से जागने के तुरंत बाद सिर में दर्द होने लगता है. जिन लोगों को ब्रेन ट्यूमर होता है उन्हें सिर का दर्द ऐसा महसूस होता है जैसे टेंशन के कारण ऐसा हो रहा है. माइग्रेन के बिना भी यह दर्द माइग्रेन जैसा महसूस हो सकता है. अगर ब्रेन ट्यूमर दिमाग के पिछले हिस्से में हो तो गर्दन में भी दर्द रहता है, अगर सिर के आगे के हिस्से में ट्यूमर हो तो साइनस जैसा दर्द महसूस होता है.
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए
अगर बोलते हुए, सुनते हुए, कुछ सोचते हुए या हल्का सा भी हिलते-डुलते हुए सिर में दर्द महसूस होता है तो यह दर्द ब्रेन ट्यूमर का दर्द हो सकता है. सिर में दर्द हो और वह बिगड़ता जाए, अलग तरह के दौरे या झटके महसूस हों, बात करने या सुनने में दिक्कत आ रही हो, बैलेंस ना बन पा रहा हो, आप चीजें भूलने लगे हों या फिर कंफ्यूज्ड रहते हों तो यह ब्रेन ट्यूमर हो सकता है और इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करने में देरी ना करें.
यह भी पढ़ें – क्या बीड़ी-सिगरेट बिगाड़ सकते हैं पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ? पुरुष यौन रोग विशेषज्ञ ने दिया जवाब
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
3 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
4 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
5 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
8 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
9 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
11 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
11 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines