क्या पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है? होम्योपैथी डॉक्टर ने बताया पानी की कमी और BP के बीच कनेक्शन

High Blood Pressure Control: ब्लड प्रेशर बढ़ जाए तो पानी पीने पर कुछ असर होता है या नहीं, जानिए यहां. होम्योपैथी डॉक्टर बता रहे हैं ब्लड प्रेशर पर पानी का प्रभाव कैसा होता है.

Blood Pressure Control
1 / 7
Blood Pressure Control

Dehydration And High BP: हाई ब्लड प्रेशर ऐसी कंडीशन है जिसमें ब्लड प्रेशर तेजी से रक्त धमनियों में बहने लगता है. अगर ब्लड प्रेशर की रीडिंग 130/80 mm Hg या उससे ज्यादा आए तो इसे हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं. हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत बनी रहे तो इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर ब्लड प्रेशर बढ़ जाए तो क्या पानी पीने पर फायदा मिल सकता है? इसी बारे में बताते हुए होम्योपैथिक डॉ. रुद्राक्ष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि क्या पानी पीने पर हाई बीपी की दिक्कत कम हो सकती है या नहीं.

विज्ञापन

पानी की कमी और हाई बीपी

पानी की कमी और हाई बीपी2 / 7

होम्योपौथिक डॉक्टर ने बताया कि डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी होने पर खून गाढ़ा हो जाता है. ऐसे में दिल को ज्यादा फोर्स लगाकर खून को पंप करना पड़ता है. इससे बीपी बढ़ जाता है.

विज्ञापन

पानी पीने पर कैसे मिलता है फायदा

पानी पीने पर कैसे मिलता है फायदा3 / 7

हाई बीपी होने पर अगर पानी पिया जाए तो इससे सोडियम कंट्रोल होता है यानी एक्स्ट्रा नमक शरीर से बाहर निकलने में मदद मिलती है. ऐसे में कम सोडियम का मतलब है ब्लड प्रेशर का कम हो जाना.

धमिनयां होती हैं रिलैक्स

धमिनयां होती हैं रिलैक्स4 / 7

पर्याप्त मात्रा में पानी पिया जाए तो इससे रक्त धमनियां रिलैक्स होती हैं. जितनी ज्यादा आर्टरीज रिलैक्स होंगी उतना ज्यादा बीपी कंट्रोल होगा.

विज्ञापन

रोजाना कितना पानी पिएं

रोजाना कितना पानी पिएं 5 / 7

होम्योपैथी डॉक्टर की सलाह है कि रोजाना 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं. आप चाहे तो ज्यादा पानी भी पी सकते हैं.

लाइफस्टाइल को करें बेहतर

लाइफस्टाइल को करें बेहतर 6 / 7

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए दवाओं पर निर्भर ना हों बल्कि लाइफस्टाइल को बेहतर करने पर ध्यान दें. लाइफस्टाइल अच्छा रहेगा तो ब्लड प्रेशर खुद ही अच्छा रहने लगेगा.

विज्ञापन

कैसे पता चलता है कि ब्लड प्रेशर बढ़ गया है

कैसे पता चलता है कि ब्लड प्रेशर बढ़ गया है7 / 7

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण कुछ इस तरह के दिखते हैं- सिर में तेज दर्द होना, सांस फूलने लगना, नाक से खून बहना, सिर घूमना, धुंधला दिखाई देना, दिल की धड़कनों का तेज हो जाना और थकान महसूस होने लगना. यह भी पढ़ें - क्या बीढ़ी-सिगरेट बिगाड़ सकते हैं पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ? पुरुष यौन रोग विशेषज्ञ ने दिया जवाब अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन