---विज्ञापन---

हेल्थ

भारत में फैल रहा कोरोना का XFG सब वैरिएंट, बढ़े केस, डॉक्टर से जानिए कितना खतरनाक

Covid-19 Alert: देश में कोरोना का सब वेरिएंट XFG तेजी से फैल रहा है। 9 जून को इसके 163 मामलों की पुष्टि हुई थी। ऐसे में अब लोगों में एक और नए वेरिएंट के तेजी से फैलने की आशंकाएं लगाई जा रही हैं। आइए जानते हैं इस वेरिएंट के बारे में।

Covid-19 Alert: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते केस के बीच नए वेरिएंट ने दी दस्तक। इस बार नया कोरोना वेरिएंट भारत का पांचवा एक्टिव कोविड-वेरिएंट कहलाएगा। इसे ओमिक्रोन का सब-वेरिएंट माना जा रहा है। 8 और 9 जून को इस सब-वेरिएंट के कई मामलों की पुष्टि हुई है। आधिकारिक पुष्टि में संख्या 163 बताई गई थी। बता दें कि देश में 22 मई से लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस समय भारत के कुछ राज्य जैसे केरल, गुजरात, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस है। XFG वेरिएंट के मामले महाराष्ट्र में मिले हैं। आइए जानते हैं कोरोना के वेरिएंट्स के बारे में सबकुछ।

XFG वेरिएंट क्या है?

XFG कोरोना वायरस का एक नया सब-वेरिएंट है, जो ओमिक्रॉन वेरिएंट की फैमिली से उत्पन्न हुआ है। यह वेरिएंट अन्य ओमिक्रॉन वेरिएंट्स की तरह तेजी से फैलने की क्षमता रखता है, लेकिन अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, यह बहुत ज्यादा खतरनाक नहीं माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Covid-19 Alert: विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स की कमी से भी हो सकता है कोरोना! जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

कितना खतरनाक?

हालांकि, कोरोना का नया वेरिएंट बहुत अधिक खतरनाक नहीं माना जा रहा है लेकिन कुछ लोगों को इससे बचने की जरूरत है। डॉक्टर अनुज कुमार के मुताबिक, जो लोग अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें इस वेरिएंट के होने का जोखिम बहुत अधिक है। दरअसल, इस वेरिएंट के 4 म्यूटेशन हैं, जो हमारी इम्यूनिटी पर अटैक कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

वहीं, एक्सपर्ट्स की मानें तो XFG.3 की संक्रमण दर अधिक है लेकिन इसका मृत्यु दर अभी तक कम है। हालांकि, भारत में महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस मिल रहे हैं।

Coronavirus

---विज्ञापन---

इसके लक्षण कैसे हैं?

कोरोना के नए वेरिएंट्स के लक्षण अन्य सब वेरिएंट्स से मेल खाते हैं, इनमें

  • हल्का या मध्यम बुखार।
  • गले में खराश।
  • खांसी और जुकाम।
  • सिरदर्द और थकान।
  • कुछ मामलों में सांस लेने में हल्की दिक्कत।
  • मांसपेशियों में दर्द और कुछ लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

डॉक्टर के मुताबिक, बुजुर्गों, बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को अधिक सावधान रहने की जरूरत होती है।

---विज्ञापन---

बचाव के उपाय क्या हैं?

स्वास्थ्य मंत्रालय और डॉक्टरों द्वारा कोरोना से बचने के कुछ उपायों के बारे में बताया गया है, जो इस प्रकार है:

  • सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें।
  • भीड़-भाड़ से बचें।
  • हाथों को बार-बार साबुन से धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
  • यदि लक्षण महसूस हों तो तुरंत टेस्ट कराएं और खुद को आइसोलेट कर लें।
  • जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं ली है, वे जल्द से जल्द लगवाएं तथा सभी लोग अपने वैक्सीन को पूरा करें।

ये भी पढ़ें- Covid-19 Alert: मास्क और सेनिटाइजर ही नहीं, वायरस से बचने के लिए अच्छी डाइट भी जरूरी, डॉक्टर से जानें क्या खाएं क्या नहीं

---विज्ञापन---
First published on: Jun 10, 2025 11:52 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola