World Ayurveda Day 2025: 23 सितंबर के दिन विश्व आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है. इस साल पहली बार इस दिन को सेलिब्रेट किया जा रहा है और इसकी थीम है ‘लोगों और ग्रह के लिए आयुर्वेद.’ भारत की जड़ें आयुर्वेद से गहराई से जुड़ी हैं. जब डॉक्टर नहीं होते थे तो वैद्य, हकीम या साधू आयुर्वेदिक औषधीयों (Ayurvedic Medicine) का इस्तेमाल करके ही मरीजों को ठीक करते थे. वहीं, घर में भी अनेक आयुर्वेदिक उपाय आजमाए जाते हैं जो शरीर को बाहरी और अंदरूनी दोनों रूपों में फायदे देते हैं. ऐसे में यहां ऐसी ही कुछ आयुर्वेदिक प्रैक्टिस का जिक्र किया जा रहा है जो सेहत के लिए बेहद अच्छी साबित होती हैं.
अच्छी सेहत के आयुर्वेदिक नुस्खे
नाभि में तेल डालना
आयुर्वेद में नाभि में तेल डालना (Navel Oiling) बेहद फायदेमंद कहा जाता है. नाभि को शरीर का केंद्र कहते हैं. नाभि में तेल डालने पर यह शरीर की अलग-अलग दिक्कतों को दूर करता है. इससे चेहरे पर ग्लो आता है, पाचन अच्छा रहता है, बालों का झड़ना रुक जाता है और दर्द से राहत मिलती है सो अलग. नाभि में नारियल तेल, अरंडी का तेल, नीम का तेल या फिर बादाम का तेल डाला जा सकता है.
यह भी पढ़ें – यूरिक एसिड को बढ़ा सकती हैं आपकी ये 5 गलतियां, डॉक्टर ने कहा सताने लगेगा गठिया का दर्द
शिरोधारा
शिरोधारा एक आयुर्वेदिक उपचार विधि है जिसमें माथे पर तेल गिराया जाता है. इसमें तेल लगातार और लयबद्ध तरीके से सिर पर गिरता है. तेल के अलावा दूध या छाछ की धारा सिर पर डाली जाती है. इससे तनाव और अनिद्रा दूर होते हैं और तंत्रिका तंत्र शांत रहता है. कहते हैं शिरोधारा (Shirodhara) से शरीर की समस्त परेशानियां दूर हो जाती हैं.
गंडूष
गंडूष को तेल खींचना भी कहा जाता है. इसमें मुंह में तेल रखा जाता है जिससे मुंह और मसूड़ों के विषाक्त पदार्थों को यह तेल सोख लेता है. इसमें मुंह में तेल को यहां से वहां घुमाकर थूक दिया जाता है. इससे मुंह अंदर से साफ हो जाता है, दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं और दांतों पर चिपका प्लाक भी कम होने लगता है.
तलवों पर तेल लगाना
आयुर्वेद में तलवों पर तेल लगाने को बेहद अच्छा माना जाता है. कहते हैं ऐसा करने पर गहरी नींद आती है, तनाव कम होता है, पाचन अच्छा रहता है, पैर का दर्द दूर होता है और पूरे शरीर की त्वचा मॉइश्चराइज्ड रहती है सो अलग. रात को सोने से कुछ देर पहले तलवों पर गर्म तेल से मालिश की जा सकती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – क्या गरबा खेलते हुए आ सकता है हार्ट अटैक? डॉक्टर ने कहा Garba Dance से पहले जरूर करें ये काम
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
10 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
13 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
15 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
15 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
16 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
18 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines