Workout Pill Research: हाल ही में, डेनमार्क के रिसर्चर्स ने एक ऐसी नई गोली का किया है जो दावा करती है कि बिना किसी एक्सरसाइज के, इस गोली को खा लेने से इंसान को मैराथन से मिलने वाले हेल्थ बेनेफिट्स मिलेंगे। जर्नल ऑफ एग्रीकल्चरल एंड फूड केमिस्ट्री में छपी एक रिसर्च के अनुसार, ये नई दवा तेज गति से लंबी दूरी तक दौड़ने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों को प्रदान करती है। अब तक इस रिसर्च को लैब में चूहों पर टेस्ट किया गया है।
कैसी गोली है ये?
इस गोली का नाम लाके (Lake) है, जिसका लैब परीक्षण चूहों पर किया गया है। ये गोलियां हृदय के रोगों से बचाने और टॉक्सिन्स को फ्लश आउट करने में सफल रही हैं। डॉक्टर थॉमस पॉल्सन द्वारा की गई इस रिसर्च पर उनका कहना है कि उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर एक ऐसा मॉलिक्यूल ढूंढा है, जो खाली पेट 10 किलोमीटर तक की तेज दौड़ से मिलने वाले लाभों से भरपूर है। यह गोली आपके मेटाबॉलिज्म को उतना ही मजबूत करने में समर्थ है।
ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव
और क्या मिला रिसर्च में?
शोधकर्ताओं के अनुसार, भारी व्यायाम के बाद शरीर में सूजन हो जाती है। इस 1 गोली के सेवन से भूख को दबाने वाले हार्मोन भी बनते हैं। इससे बीपी की समस्या भी कम हो सकती है। शरीर को फैटी एसिड मिलते हैं, हृदय रोग, स्ट्रोक और टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम भी कम होता है। यही नहीं, इन गोलियों में लैक्टेट और किटोन्स नाम की प्रॉपर्टीज भी होती हैं, जिससे शरीर में बॉडी सेल्स बनते हैं और मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है। रिसर्चर्स के अनुसार, लाके (Workout Pill) में हाई क्वालिटी लैक्टेट और किटोन्स मौजूद हैं वो भी बिना किसी साइड-इफेक्ट्स के।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
गंभीर समस्याओं का समाधान है ये 1 गोली
रिसर्च के अनुसार, इस गोली को खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में लैक्टेट और किटोन्स गुण तो मिलेंगे ही, इसके अलावा ये गोलियां उन लोगों के लिए बड़ी फायदेमंद हैं जो किसी प्रकार की चोट से ग्रस्त हैं। डॉ. थॉमसन ने बताया कि जल्द ही इस दवाई का इंसानों पर ट्रायल (Human Trials) शुरू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
2 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
18 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
22 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
22 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines