Breast Cancer Awareness Month: अक्टूबर को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस का महीने माना जाता है। इस महीने में लोगों के बीच ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाई जाती है। आज दुनिया ही नहीं भारत में ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह जानकारी का अभाव है। महिलाओं को तो कई बार पता ही नहीं होता है कि वो ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का शिकार हो चुकी हैं।
40 साल से बढ़ती उम्र की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावनाएं तेजी से बढ़ जाती हैं। लेकिन अगर आप समय रहते ही इसके लक्षणों को पहचान लेते हैं तो उचित उपचार की मदद से आप इस खतरनाक बीमारी से खुद को बचा सकते हैं। इसलिए आज हम आपको ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण और इससे बचने के तरीके बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं-
अभी पढ़ें – Mens Health Care: पुरुष रोजाना दूध में मिलाकर पीएं 2 लौंग, फर्टिलिटी की समस्या चुटकियों में होगी दूर
ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
- ब्रेड या अंडर आर्म्स में गाठ होना
- ब्रेड में सूजन या मोटा दिखाई देना
- ब्रेस्ट की त्वचा में जलन या डिम्पलिंग महसूस होना
- निप्पल पर रेड धब्बे नजर आना
- स्तन की स्किन का परतदार बनना
- निप्पल में दर्द या खिंचाव महसूस होना
- स्तन से खून या डिस्चार्ज होना
- ब्रेस्ट के साइज में बदलाव आना
- स्तन में दर्द महसूस होना
ब्रेस्ट कैंसर से कैसे बचें
सावधान रहें 40 की उम्र के बाद
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक औरतों को 40 की उम्र के बाद अलर्ट रहने की आवश्यकता होती है। इस उम्र में ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना कई गुना होती है। ऐसे में आपको 1-2 साल में मैमोग्राफी जांच करवानी चाहिए।
अभी पढ़ें – Green Coriander For Thyroid: थायरॉइड रोगियों के लिए रामबाण है हरा धनिया, बस डाइट में ऐसे करें शामिल
फैमिली हिस्ट्री की जानकारी रखें
ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए आपको अपने फैमिली की हेल्थ हिस्ट्री की जानकारी होना आवश्यक है। अगर आपकी मां, बहन, चाची, बुआ या दूसरे खास रिश्तेदार में से किसी को भी ब्रेस्ट कैंसर नहीं हुआ है। इससे डॉक्टर आपकी ब्रेस्ट कैंसर वंशाणु (BRCA gene) की जांच करते हैं अगर इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो आपको ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा हो सकता है।
ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन करें
डॉक्टर ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने के लिए सेल्फ एग्जामिनेशन की सलाह देते हैं। इसमें आपको नियमित तौर पर अपने हाथों से स्तन को छूकर और दबाकर देखना होता है। अगर कहीं दर्द, गांठ या कुछ अलग लगे तो डॉक्टर से तुरंत परामर्श करें। अगर आपको कुछ भी समझ नहीं आ रहा है तो आप गायनेकोलॉजिस्ट की मदद लें।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
6 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
10 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
11 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines