थेरेपी या प्राकृतिक, मेनोपॉज को ठीक करने के लिए क्या अपनाएं? डॉक्टर से जानें शुरुआती संकेत और उपाय

SOURCE- NEWS 24

Women Health Tips: महिलाओं को मेनोपॉज के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह उनके लिए एक चुनौतीपुर्ण स्थिति होती है, क्योंकि इस समय उनका शरीर मानसिक और शारीरिक बदलावों को एकसाथ महसूस कर रहा होता है। हालांकि, महिला के जीवनकाल में उन्हें एक न एक दिन इस स्थिति से गुजरना होता है लेकिन पहले से सही तैयारी कर ली जाए तो आपको काफी मदद मिल सकती है। डॉ. बात्रा’ज® हेल्थकेयर के डॉ. तेजल अजमेरा पटेल बताती हैं कि ये समय नाजुक होता है, ऐसे में उनका ख्याल रखना पार्टनर की भी जिम्मेदारी होती है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

होमियोपैथी एक्सपर्ट डॉक्टर तेजल कहती हैं कि मेनोपॉज यानी महिलाओं का मासिक धर्म रुक जाना, सिर्फ एक बदलाव नहीं बल्कि शरीर और मन के लिए चुनौतीपूर्ण समय है। हॉट फ्लैश, जोड़ों में दर्द, मूड बदलना और थकान जैसी परेशानियां होना आम हैं। साथ ही, इससे हड्डियों की मजबूती कम होने लगती है और फ्रैक्चर का खतरा भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन

पेरिमेनोपॉज के समय ही सावधानी बरतना जरूरी

पेरिमेनोपॉज वह समय है जब मासिक धर्म बंद होने से पहले ही शरीर में हार्मोन धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। एस्ट्रोजन नामक हार्मोन हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है, जिसकी मात्रा घटने लगती है। इस समय ही महिलाओं को अपनी सेहत का ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए।

विज्ञापन

HRT क्या है?

हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) एक थेरेपी होती है, जो शरीर को हार्मोन देता है और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करता है। मगर ये थोड़ा खतरनाक भी होता है क्योंकि इससे कुछ महिलाओं को पेट फूलने, ब्लड क्लॉटिंग और कैंसर होने का रिस्क भी रहता है।

मेनोपॉज के दौरान अपनाएं ये आसान टिप्स

वजन नियंत्रित रखें- वजन सही होने से हॉट फ्लैश की समस्या कम होते हैं और हड्डियां मजबूत रहती हैं।

विज्ञापन

हड्डियों के लिए सही खानपान- मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट में कैल्शियम, विटामिन-डी और प्रोटीन फूड्स को शामिल करना चाहिए।

सक्रिय रहें- शारीरिक रूप से एक्टिव रहना भी जरूरी है। इसलिए, वॉक, योग या हल्का व्यायाम करें।

विज्ञापन

अच्छी नींद लें- अच्छी दिनचर्या का पालन करें ताकि रात को नींद सही से आ सके।

पानी खूब पिएं- कैफीन, शराब और तीखे खाने से बचें और भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

विज्ञापन

तनाव कम करें- मेडिटेशन, गहरी सांस और अपने पसंदीदा काम जरूर करें।

इन संकेतों से समझें मेनोपॉज कितना नजदीक है?

एक्सपर्ट के मुताबिक, मेनोपॉज होने की उम्र पहले 50 के बाद की थी, जो अब घटकर 40 हो चुकी है। समय से पहले मेनोपॉज होना उनकी सेहत के लिए सही नहीं है। इन संकेतों की मदद से समझें मेनोपॉज होने वाला है या नहीं।

विज्ञापन
  • मेंटल हेल्थ में बदलाव देखना, मूड स्विंग्स और स्ट्रेस या डिप्रेशन।
  • जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द।
  • स्किन का धीरे-धीरे खराब होना और बालों का झड़ना।
  • रात में पसीना आना।
  • थकान महसूस करना।

ये भी पढ़ें- पेशाब में इन 5 लक्षणों का दिखना है प्रोस्टेट कैंसर का संकेत, डॉक्टर से जानें उपाय

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ