पेशाब में इन 5 लक्षणों का दिखना है प्रोस्टेट कैंसर का संकेत, डॉक्टर से जानें उपाय

Urine Symptoms: बार-बार पेशाब आना, पेशाब की धार कमजोर होना या उसमें खून आने जैसी समस्याएं होना प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं, खासकर 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में। जानें इस बीमारी के बारे में डॉक्टर से।

SOURCE- NEWS 24

Urine Symptoms: क्या आपको बार-बार पेशाब के लिए बाथरूम भागने की जरूरत पड़ रही है, पेशाब का फ्लो कमजोर हो गया है या बीच-बीच में रुक-रुककर पेशाब आता है तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। खासतौर पर पुरुषों के लिए ये संकेत बिल्कुल सही नहीं होता है। डॉक्टरों का मानना है कि ये प्रोस्टेट कैंसर से जुड़े लक्षण भी होते हैं, जो 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में होने वाली एक बीमारी हो गई है। आइए जानते हैं प्रोस्टेट कैंसर के बारे में और यूरिन में दिखने वाले लक्षण कैसे होते हैं।

विज्ञापन

प्रोस्टेट कैंसर क्या है?

कैंसर दुनियाभर में फैली बीमारी है, जो एक नहीं शरीर के कई अंगों में हो सकता है। पिछले कुछ समय से पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर हो रहा है। दरअसल, ये पुरुष के प्रोस्टेट से होता है। ये कैंसर पेशाब की थैली में होने वाला कैंसर होता है। प्रोस्टेट एक ग्लैंड होता है, जो पुरुषों में स्पर्म बनाने का काम करते हैं। इसे प्रोस्टेट नोड्यूल भी कहते हैं।

विज्ञापन

पेशाब में दिखने वाले संकेतों से पता लगाए कैंसर है या नहीं

एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉक्टर अरुण गोयल एक निजि चैनल से बातचीत में बताते हैं कि पेशाब पास करते समय होने वाली दिक्कतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये कैंसर भी हो सकता है। इन 5 संकेतों को समझें:

विज्ञापन
  • रात में बार-बार पेशाब आना।
  • पेशाब में खून आना।
  • पेशाब करते समय जलन होना।
  • यूरिन इंफेक्शन होना।
  • पेशाब की धारा धीमी आना।

कैसे पता लगाएं कैंसर है या नहीं?

एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आपको इन सभी लक्षणों में से कोई लक्षण महसूस हो रहा है तो आपको सबसे पहले कुछ टेस्ट करवाने चाहिए। इन जांचों में ब्लड टेस्ट, पीएसए टेस्ट और MRI करवाना चाहिए। हालांकि, इससे पहले आपको किसी डॉक्टर से मिलकर सलाह भी लेनी चाहिए। अगर पीएसए टेस्ट और MRI के रिजल्ट पॉजिटिव आते हैं तो उसके बाद बायोप्सी और अल्ट्रसाउंड करवाया जाता है ताकि कैंसर की पुष्टि के बारे में सही से पता लग सके।

प्रोस्टेट कैंसर के कुछ अन्य संकेत

  • अचानक वजन घटना।
  • इरेक्शन में समस्या होना।
  • कमर, कूल्हे या पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना।
  • थकान और कमजोरी।

बीमारी से बचाव के कुछ उपाय

हालांकि, कैंसर के अंतिम स्टेज पर पूरी तरह से मेडिकल जांच करवाई जाती है। मगर लो ग्रेड कैंसर होने पर अधिकतर एक्टिव सर्विलांस की मदद से फॉलोअप ट्रीटमेंट करवाया जाता है। इसमें सर्जरी और रेडियोथेरेपी होती है। इस कैंसर को रोकने का कोई ठोस तरीका नहीं है लेकिन लाइफस्टाइल का सही होना बहुत जरूरी होता है। आपको अपनी डाइट का ख्याल रखना जरूरी है। नियमित रूप से व्यायाम करें, धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ