Winter Vegetable: सर्दियों के मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में जरा सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। इसलिए सर्दियों में अच्छी डाइट लेने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर स्वस्थ रहे और कमजोरी न हो। खास बात यह है कि सर्दियों के मौसम में सेहत और स्वाद से भरपूर कई सब्जियां बाजारों में आ जाती हैं, हम आपको ऐसी ही एक सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करने से आपकी सेहत भी मजबूत बनेगी और कमजोरी भी नहीं होगी।
मूली का जरूर खानी चाहिए
सर्दियों के मौसम में मूली जरूरी खानी चाहिए, मूली को सलाद में खाना सबसे ज्यादा अच्छा होता है, अगर आप मूली खाते हैं, तो इससे आपको कई फायदे मिलेंगे, क्योंकि मूली में कैल्शियम, सोडियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा इम्यूनिटी कमजोर होने का डर रहता है, लेकिन अगर आप नियमित मूली का सेवन करते हैं तो इससे आपको कमजोरी नहीं होगी। जानिए मूली के फायदे
पाचन में मददगार
मूली पाचन में मददगार होती है, इसलिए अब जब भी खाना खाते हैं तो मूली को सलाद के तौर पर खाना चाहिए, इससे आपका पाचन ठीक रहेगा, क्योंकि मूली में मिलने वाला फाइबर आंतों तक पहुंचता है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
इम्यूनिटी में मजबूत होती है
सर्दियों में जरा सी लापरवाही से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए मूली एक अच्छा ऑप्शन होता है, अगर आप सलाद में रोज मूली खाते हैं, तो इससे आपको पर्याप्त विटामिन सी मिलेगा, जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी और आपको कमजोरी नहीं होगी।
हाइड्रेडशन कंट्रोल रहता है
सर्दियों में लोग अक्सर पानी कम पीते हैं, जिससे शरीर में हाइड्रेडशन का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन अगर आप हर दिन मूली का इस्तेमाल करते हैं तो इस समस्या से आपको परेशानी नहीं होगी, क्योंकि मूली में पानी की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर में हाइड्रेडशन नहीं होने देती है, इसलिए आपको मूली का सेवन करना चाहिए।
Weight Loss Tips: सर्दियों में पीएं ये पांच सूप, तेजी से घटेगा वजन
डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार
मूली डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मददगार होती है, क्योंकि सर्दियों के मौसम में डायबिटीज के मरीजों की समस्या भी अक्सर बढ़ जाती है, लेकिन अगर आप मूली का सेवन करते हैं तो आपको डायबिटीज की समस्या नहीं होगी। क्योंकि मूली ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए लोगों को मूली का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
5 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
8 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
8 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
10 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
11 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines