Health Tips: ठंडक के मौसम में बहुत से लोग हड्डियों से जुड़ी समस्याओं, जोड़ों के दर्द और लगातार खांसी-जुकाम जैसी परेशानियों का सामना करते हैं. तापमान में गिरावट के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है. ऐसे में अगर आप भी इन्हीं समस्याओं से जूझ रहे हैं या इनसे बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कुछ खास सुपर फूड्स को शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 3 सुपर फूड्स के बारे में, जिनका रोजाना सेवन इस ठंडक में आपको
सेहतमंद और ऊर्जावान बनाए रख सकता है.
हेल्थी सपुर फूड्स | Healthy Super Foods
आंवला
आंवला को आयुर्वेद में अमृत के समान माना गया है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बेहद सहायक होता है. ठंड के मौसम में आंवला का सेवन सर्दी, खांसी और गले की खराश से बचाता है. यह हड्डियों को भी मजबूत करता है और पाचन को दुरुस्त बनाए रखता है. आप रोजाना आंवले खाने का चुनाव कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Goverdhan Pooja Bhog: गोवर्धन पर बनाएं भगवान श्री कृष्णा का प्रिय भोग, प्रभू हो जाएंगे प्रसन्न
तिल के बीज
तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ठंड के मौसम में हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है. तिल का सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखता है और सर्दी में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. अगर आप इन चीजों से जूझ रहे हैं तो ठंड़ में इन चीजों का सेवन शुरू कर दें.
गुड
गुड़ आयरन और मिनरल्स से भरपूर होता है जो सर्दी-खांसी से बचाव करता है और शरीर को गर्म रखने में सहायक होता है. गुड़ का नियमित सेवन ब्लड प्यूरीफिकेशन में भी मदद करता है और पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है. सर्दियों में चाय या गर्म पानी के साथ गुड़ लेना बहुत फायदेमंद होता है.
ये भी पढ़ें- Govardhan Puja: पहली बार कर रहे हैं गोवर्धन पूजा? इस तरह बनाएं भगवान की प्रतिमा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
3 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
4 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
6 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
7 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
11 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines