हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सर्दी में बॉडी रहेगी गर्म और हड्डियां होंगी मजबूत! फॉलो करें डॉक्टर की ये जबरदस्त Winter Remedy

Winter Remedy: सर्दियों के मौसम में हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द की समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शीतलहरें चलती हैं। ये ठंडी हवाएं हमारी बॉडी के लिए हानिकारक हैं। आइए डॉक्टर से जानते हैं सर्दियों की इन समस्याओं से छुटकारा पाने का तरीका।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Winter Remedy: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में सेहत का ख्याल ज्यादा रखना होता है क्योंकि शीतलहरें शरीर को ठंडा करती हैं, जिससे हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या बढ़ती है। लोगों को सर्दी-जुकाम से लेकर बुखार की समस्याएं भी रहती हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। वैसे तो इस मौसम में ऐसे कई फल और सब्जियां मिलती हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं, जिससे आप बीमारियों से बचे रहें, मगर हम आपको जिस रेमेडी के बारे में बता रहे हैं, वह काफी असरदार है और एकबार तैयार करने के बाद आप इसे लंबे समय तक यूज कर सकते हैं।

इस होम रेमेडी के बारे में हम आपको यूनानी डॉक्टर, डॉ. सलीम जैदी द्वारा शेयर किए गए टिप के बारे में बता रहे हैं। इस विंटर रेमेडी के बारे में उन्होंने अपने यूट्यूब पेज पर एक वीडियो शेयर किया है।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

विज्ञापन

क्या है यह रेमेडी?

यह रेमेडी एक होममेड मिक्स है जिसे बनाने के लिए हमें कुछ चीजों की जरूरत होगी। ये चीजें अखरोट, बादाम, बबूल का गोंद, छुआरा, सौंफ के बीज और धागे वाली मिश्री लेनी होगी। इन सभी चीजों को सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है। ये सभी चीजें शरीर को गर्म रखने में भी मदद करती हैं। वहीं, बबूल का गोंद पेनकिलर की तरह काम करता है। धागे वाली मिश्री खाने के भी कई लाभ हैं क्योंकि इस मिश्री को क्रिस्टल वाली मिश्री से अधिक गुणकारी और नेचुरल माना जाता है।

कैसे बनेगा यह प्री-मिक्स?

इसके लिए आपको सबसे पहले अखरोट को तवे पर हल्का-हल्का रोस्ट करना होगा। इसके बाद बादाम को भी रोस्ट कर लें। सौंफ को भी 1 मिनट के लिए रोस्ट कर लेना सही रहेगा। अब इन तीनों चीजों को मिक्सर में डालकर पीस लें। बबूल की गोंद को 1 चम्मच देसी घी के साथ तवे पर तल लें और फिर इसको भी मिक्सी में डालकर पीस लें। लास्ट में मिश्री मिलाकर एकबार और चला लें। आपका प्री-मिक्स तैयार है। आप इसे आराम से 1 महीने तक के लिए बनाकर स्टोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे खाएं?

इसे खाने के लिए आपको रोजाना 1 चम्मच सुबह के समय चबा-चबाकर खाना है। ज्यादा बेनेफिट्स के लिए साथ में 1 गिलास गुनगुना दूध भी पी सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola