Winter Health Tips: नहाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. इस बारे में तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन सर्दियों में ऐसा करना मुश्किल होता है. दरअसल, मौसम ठंडा होने पर सामान्य ताप वाला पानी भी अधिक ठंडा होने लगता है जिससे पानी को छूने के लिए भी हिम्मत बटोरना मुश्किल लगता है. हालांकि, सर्दियों में लोगों को गर्म पानी से नहाने की सलाह दी जाती है लेकिन गर्म पानी हमारी त्वचा के लिए अच्छा नहीं होता है. आइए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर से.
गर्म पानी से नहाने से क्या होगा?। Why Hot Water is Not Beneficial
अपोलो अस्पताल दिल्ली के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर डी एम महाजन बताते हैं कि गर्म पानी हमारी त्वचा को रूखा बना सकता है. इससे एग्जिमा नामक बीमारी का रिस्क बढ़ता है. अगर हम अपनी त्वचा पर रोजाना गर्म पानी डालते हैं तो उससे स्किन सेल में मौजूद नेचुरल ऑयल टूटने लगते हैं. कभी-कभी गर्म पानी हमारी त्वचा के लिए खतरनाक भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें-रोज 1 गिलास जीरा पानी पीने से क्या होगा? डॉक्टर से जानें पीने का सही समय और तरीका
क्या ठंडा पानी सर्दियों के लिए सही है?। Does Cold Water is Good For Bath
नहीं, डॉक्टर कहते हैं कि ठंडा पानी भी सर्दियों में शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. ठंडा पानी सर्दी-जुकाम और बदन दर्द से लेकर पूरे शरीर को जकड़न दे सकता है. जो लोग साइनस के मरीज हैं और जिन्हें नजला आदि होता है, उन्हें ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए. छोटे बच्चे और बुजुर्गों के लिए भी ठंडा पानी नुकसानदायक हो सकता है.
कैसा पानी नहाने के लिए सही होता है?। Which Type of Water is Good For Bath
एक्सपर्ट के मुताबिक, सर्दियों में नहाने के लिए पानी सिर्फ उतना गर्म होना चाहिए कि आपको ठंडक महसूस न हो. गुनगुने पानी से आराम से नहाया जा सकता है और इससे शरीर को ठंडे पानी का एहसास भी नहीं होगा. गुनगुना पानी हमारे शरीर के नेचुरल ऑयल्स को बैलेंस रखता है. इस पानी से नहाने से शरीर से बैक्टीरिया और धूल-मिट्टी साफ होती है. गुनगुना पानी हमारे शरीर को भी रिलैक्स करता है.
डॉक्टर ने दी ये जरूरी सलाह
डॉक्टर बताते हैं कि ठंडे मौसम में अचानक ठंडे पानी से नहाने पर यह हमारे लिए जानलेवा भी बन सकता है. दरअसल, कभी-कभी हमारा शरीर गर्म होता है और फिर ठंडे पानी से नहाने पर अचानक शरीर की ब्लड वेसल्स ब्लॉक हो जाती हैं. उनमें सिकुड़न आ जाती है जिससे हाई बीपी और हार्ट अटैक आने का रिस्क बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं मर्दों को भी होता ब्रेस्ट कैंसर? डॉक्टर से जानिए शुरुआती संकेत और बचाव
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 hr agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
17 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
20 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
21 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
22 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
22 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
23 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines