हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Winter Health Tips: सर्दियों में हड्डियां रहेंगी एकदम मजबूत, ये 5 असरदार तरीके दूर करेंगे हर तकलीफ

Winter Health Tips: ठंड का मौसम आते ही हमारे शरीर में दर्द और अकड़न आने लगती है। डॉक्टर की ये असरदार टिप्स अपनाकर दूर हो जाएगी आपकी हर समस्या।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Winter Health Tips: सर्दी शुरू होते ही शरीर में कुछ बदलाव होने लगते हैं। खासतौर पर उम्रदराज लोगों की इस समय परेशानी थोड़ी बढ़ ही जाती है क्योंकि ठंड के मौसम में इन लोगों को हड्डियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है। दरअसल, इस मौसम में हड्डियों में अकड़न आ जाती है, जिससे दर्द महसूस होता है। अगर शरीर में विटामिन-डी कम हो या कैल्शियम कम हो, तो भी यह परेशानी होती है। इस समस्या को दूर करने का जबरदस्त उपाय हम आपके लिए लेकर आए हैं। ठंडे मौसम में हड्डियों के दर्द से राहत पाने के लिए आप डॉक्टर बिमल छाजेड़ के इन घरेलू उपायों को फॉलो कर सकते हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

हार्ट स्पेशलिस्ट, डॉक्टर बिमल छाजेड़ अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर सेहत से जुड़े तथ्यों और उपायों के बारे में बताते हैं, उन्होंने लेटेस्ट वीडियो में हड्डियों में दर्द का कारण और उपचार बताया गया है। डॉ. बिमल बताते हैं कि अगर हम इस समय कुछ हेल्दी आदतों को अपनाएं, तो ये परेशानी दूर हो सकती है। अपनी डाइट में कुछ बदलाव करना भी फायदेमंद होगा।

ये भी पढ़ें- भारत में संक्रमित बच्चों के लक्षण चीन से कितना खाते हैं मेल? 

विज्ञापन

कैसे दूर होगा हड्डियों में दर्द?

डॉक्टर के अनुसार, अपनी डाइट में कैल्शियम और विटामिन-डी का इनटेक बढ़ा देना चाहिए। इसलिए अपनी डाइट में यह ध्यान रखें कि हम जो खा रहे हैं, उनमें ये दो सोर्सेज कितने हैं।

1. कैल्शियम रिच फूड्स- आप अपनी डाइट में दूध, दही, चीज और हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि दालों का सेवन भी हड्डियों को मजबूती देता है।

विज्ञापन

2. विटामिन-डी सोर्स- डॉक्टर बिमल बताते हैं कि विटामिन-डी का नेचुरल सोर्स धूप है। सुबह के समय अगर हम कुछ देर सूरज की रोशनी में बिताते हैं, तो इससे आपको पर्याप्त विटामिन-डी मिलेगा। मशरूम खाने से भी हड्डियां मजबूत होती हैं।

3. हल्दी का सेवन करें- डॉक्टर कहते हैं कि हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो हड्डियों में दर्द और मांसपेशियों की सूजन कम करने में मदद करता है।

विज्ञापन

4. अदरक खाएं- अदरक एंटीइंफ्लेमेटरी होता है, जो बोन्स को स्ट्रेन्थ देता है। इसलिए अदरक का पानी, जिंजर टी और खाने में भी अदरक का सेवन बढ़ाएं।

5. व्यायाम करें- हड्डियों को मजबूती देने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज भी कर सकते हैं, जैसे कि वॉक या जॉगिंग करें। हल्की वेटलिफ्टिंग एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा आप योग भी कर सकते हैं, स्ट्रॉबेरी, पालक, हर्बल टी और बॉडी मसाज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola