हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इम्यूनिटी बूस्ट के लिए डाइट में शामिल करें 5 बीज, शरीर को छू भी नहीं पाएगी सर्दी

Winter Health Tips: सर्दियों की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। ऐसे में आपको सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में हेल्दी और गर्म चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है। अभी से ख्याल रखेंगे तो बीमारियां आस-पास भी नहीं भटकेगी।

विज्ञापन

Winter Health Tips: देश में मौसम करवटें लेने लगा है। दशहरा-दिवाली के बाद मौसम ठंडा होना लगता है। बस कुछ ही दिनों में लोग स्वेटर-जैकेट भी पहनना शुरू कर देंगे। क्लाइमेट चेंज होते ही सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां भी आपको घेर लेती हैं। इनका सीधा संबंध आपकी इम्यूनिटी से होता है। अगर रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो आप तुरंत बीमारी पड़ेंगे। ऐसे में अपनी सेहत का अभी से ख्याल रखना शुरू कर दें ताकि सर्दियां आने तक आप एक फिट और दुरुस्त रहें। डाइट में इन बीजों को शामिल करने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग हो सकती है और बीमारियों से भी बच सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले बीज

1. कद्दू के बीज

पंपकिन सीड्स सर्दियों की शाम में खाने के लिए एक परफेक्ट स्नैक हो सकते हैं। यह गुड फैट्स और फाइबर का सोर्स होते हैं। इनके सेवन से शरीर गर्म और एनर्जी से भरपूर रहेगा। कद्दू के बीजों को खाने से सूजन कम होती है, यह आपको मौसमी बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution का सेहत पर पड़ रहा खतरनाक असर! जानें 5 गंभीर साइड इफेक्ट

2. सनफ्लावर सीड्स

विज्ञापन

सूरजमुखी के बीज सर्दियों के लिए सेहतमंद माने जाते हैं, इनमें विटामिन-ई, मैग्नीशियम और सेलेनियम भरपूर मात्रा में होता है। ये सर्दियों की बीमारियों और संक्रमणों के खिलाफ लड़ने में आपकी क्षमता को बढ़ाते हैं। ये हेल्दी फैट्स से भरपूर होने के कारण आपको लंबे समय तक ऊर्जा और गर्मी देते हैं। इन्हें अभी से खाना शुरू कर देंगे तो खांसी-जुकाम से खुद को बचा सकते हैं।

3. तिल

विज्ञापन

सर्दियों में तिल खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। काले और सफेद दोनों तिलों में कई पौष्टिक गुण मौजूद होते हैं। यह कैल्शियम का प्रमुख सोर्स है। सर्दियों में रोजाना इन बीजों को खाने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। आप इन्हें हल्का भूनकर खा सकते हैं या फिर विंटर सूप में शामिल करके भी ले सकते हैं।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

4. अलसी

भूरे रंग के ये बीज एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं। इन बीजों का सेवन करने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। अलसी के बीजों को सर्दियों में खाना काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह बीज इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन

5. चिया सीड्स

चिया के बीज कैल्शियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इन सीड्स के सेवन से सर्दियों में हाइड्रेशन और हार्ट की बीमारियों का रिस्क कम होता है। चिया सीड्स खाने से बुखार, सर्दी-खांसी जैसी बीमारियां भी दूर रहती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution में मॉर्निंग वॉक कितनी सेफ या कितनी खतरनाक! जानें सेफ्टी टिप्स

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola