Winter Health Tips: ठंड में BP कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये 7 टिप्स

Winter Health Tips: अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो इस मौसम में आपकी समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, सर्दियों में तापमान गिरने से बीपी का संतुलन भी बिगड़ जाता है। इन 7 टिप्स से मिलेगी मदद।

Winter Health Tips

Winter Health Tips

Winter Health Tips: सर्दियों के मौसम में सामान्य बीमारियां भी गंभीर हो जाती हैं। ब्लड प्रेशर का असंतुलन भी इनमें से एक है। बीपी हाई होना या लो होना इंसान को किसी आपात स्थिति में डाल सकता है। ठंड के मौसम में ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या ज्यादा होती है। बीपी बढ़ने से सांस लेने में तकलीफ महसूस हो सकती है, सीने में दर्द महसूस हो सकता है और भी कई दिक्कतें हो सकती हैं। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप इन 7 टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

High BP को कंट्रोल करेंगी ये टिप्स

1. गर्माहट बनाए रखें

बीपी कंट्रोल करने के लिए यह टिप्स हम आपको इंस्टाग्राम पेज dr_akshat पर शेयर किए वीडियो के माध्यम से बता रहे हैं। डॉक्टर अक्षत चढ्ढा थाइरॉइड और हार्मोन स्पेशलिस्ट हैं। वे बताते हैं कि अपने पैरों और हाथों को गर्म रखें ताकि बीपी कंट्रोल रह सके।

2. नियमित रूप से व्यायाम करें

एक्सरसाइज करने से बीपी कंट्रोल रहेगा। ठंड के मौसम में हल्की-फुल्की एरोबिक एक्सरसाइज, योग या वॉकिंग जैसे व्यायाम करें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बीपी कंट्रोल रहता है। अगर बाहर जाना मुश्किल हो तो घर में ही कुछ एक्सरसाइज करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshat Chadha (@dr_akshat)

3. लहसुन-अदरक के फायदे

अपनी डाइट में अदरक, लहसुन, प्याज और हल्दी को शामिल करें। इन चीजों को खाने से शरीर गर्म रहेगा और बीपी कंट्रोल होगा। गाजर और चुकंदर का सूप पिएं। हफ्ते में 2 से 3 बार धनिए के बीजों का पानी पिएं।

4. इन चीजों को खाने से बचें

ज्यादा पापड़, अचार, पैक्ड फूड्स, चिप्स और ज्यादा नमक वाले फूड्स के सेवन से बचें। ऐसे खाद्य पदार्थों को ज्यादा खाने से सेहत खराब होती है।

5. एक फल जरूरी

डॉक्टर अक्षत बताते हैं कि आपको अपनी डेली डाइट में कोई भी 1 फल शामिल करने की जरूरत है। सर्दियों में संतरे खाना सबसे अधिक बेनेफिशियल होता है।

6. डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज

डेली एक्टिविटीज में डीप ब्रीदींग करने से भी बीपी कंट्रोल रहेगा। इसलिए आप थोड़ी-थोड़ी देर के गैप में डीप ब्रीदिंग एक्टिविटी फॉलो कर सकते हैं। दिन में 5 बार ऐसा करना फायदेमंद होगा।

7. हाइड्रेटेड रहें

इस मौसम में कुछ लोगों में पानी पीने की आदत कम हो जाती है, लेकिन यह जरूरी है कि हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके। पानी की कमी से बीपी प्रभावित हो सकता है, इसलिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ