हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जाड़ों में जोड़ों का दर्द क्यों? आराम दिलाएंगे डॉक्टर के सुझाए ये टिप्स

Joint Pain Tips: अगर आपको हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है, तो सर्दियों में यह परेशानी आपको ज्यादा तकलीफ दे सकती है। क्योंकि जाड़ों की सर्द हवाएं हड्डियों में दर्द बढ़ा देती हैं। आइए जानते हैं इससे बचाव के कुछ उपाय।

विज्ञापन

Joint Pain Tips: इन दिनों लोगों को धुंध और धुएं से तरह-तरह की बीमारियां हो सकती हैं। जो लोग पहले से किसी बीमारी को लेकर परेशान हैं, उनकी भी तकलीफ बढ़ गई है। हालांकि, सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा चलने से हड्डियां ठिठुरने लगती हैं, जिससे जॉइंट पेन, मसल पेन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जोड़ों में दर्द या फिर गठिया की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए सर्दियां कुछ खास नहीं होती हैं, क्योंकि इन दिनों में इनके पुराने दर्द एकबार फिर ताजे हो जाते हैं। ऐसे में पहले से ही खुद को तैयार कर लेना ज्यादा सही रहेगा।

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है दर्द?

दरअसल, इसके पीछे का कारण सर्दियों के मौसम में तापमान कम होना, जिससे मांसपेशियों में सिकुड़न आ जाती है। ऐसे में हड्डियों और जोड़ों में दर्द ज्यादा होता है और चलने-फिरने में मुश्किल होती है।

इन 5 टिप्स से मिलेगी राहत

1. शुरुआती सावधानियां

विज्ञापन

डॉक्टर बिमलेश धर पांडेय, जो फोर्टिस हेल्थकेयर के रुमेटोलॉजी एक्सपर्ट हैं, बताते हैं कि गठिया के मरीजों को सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही अपने डॉक्टर से एक बार सलाह-मशविरा कर लेना चाहिए, ताकि समय से वे इलाज कर सकें और कोई परेशानी ज्यादा न बढ़ जाए।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

विज्ञापन

2. फिजिकल एक्टिविटी पर जोर दें

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सर्दियों में लोगों की आदत होती है सिकुड़ कर सोने की, ऐसा करना सेहत के लिहाज से सही नहीं है। क्योंकि ज्यादा हड्डियों को मोड़कर सोने से गठिया और जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। साथ ही, यह आलस्य को भी बढ़ाता है, जिससे दिन के समय में भी आपको फिजिकली एक्टिव रहने में मुश्किल होती है। अगर आपका शरीर हिलेगा-डुलेगा नहीं, तो सर्दियों में दर्द ज्यादा बढ़ सकता है।

विज्ञापन

3. वजन नियंत्रण

अगर आपका वेट ज्यादा होगा तो भी दर्द की समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, इसमें ऐसा होता है कि सर्दियों में घुटनों और जोड़ों में दर्द पहले से होता है, यदि वजन भी ज्यादा होगा, तो खड़े होने या चलने-फिरने में तकलीफ बढ़ सकती है। ऐसा करने से उन अंगों पर दबाव पड़ता है, जो रात भर परेशान कर सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि आपका वेट ज्यादा न बढ़ सके और जितना हो सके उसे कम या नियंत्रित रखें।

विज्ञापन

जोड़ों का दर्द Image Credit: Freepik

4. व्यायाम करना जरूरी

विज्ञापन

सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ता है। हड्डियों और जॉइंट्स में चिकनाहट बनाए रखने के लिए आपको इन्हें एक्टिव रखना जरूरी है। इसलिए, रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है। एक्सरसाइज दर्द को कम करने के साथ-साथ बीमारी का इलाज करने में भी सहायता प्रदान करती है।

5. विटामिन-डी

विज्ञापन

हड्डियों और मांसपेशियों के लिए विटामिन-डी सबसे जरूरी तत्व है। इस तत्व की कमी होने से सर्दियों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इसके लिए आप रोजाना सुबह के समय जब बाहर स्मॉग कम हो जाए, तो धूप में कुछ समय बिता सकते हैं। यह विटामिन-डी का नेचुरल और इफेक्टिव सोर्स है।

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola