Cold And Cough Remedy: सर्दी हो या गर्मी जुखाम होना आम सी बात है. यह इंफेक्शन बच्चे हों या बड़े सभी के बीच काफी ज्यादा और जल्दी फैलने लगता है जिसके चलते मूड चिड़चिड़ा हो जाता है. गुस्सा आने लगता है और कभी-कभी तो फीवर भी चढ़ जाता है. इससे बचने के लिए लोग डॉक्टर से लेकर घरेलू उपायों तक का सहारा लेते नजर आते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं कि इन इंफेक्शन से दूर रहें तो आइए जानते हैं डॉक्टर उपासना वोरा से कि आप किस आसान रेमिडी को अपनाकर सर्दी-जुखाम जैसी दिक्कत से राहत पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – मस्तिष्क के लिए 4 खतरे क्या हैं? डॉक्टर ने बताया आपकी ये आदतें दिमाग को डैमेज करती हैं
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर उपासना वोरा का मानना है कि सर्दियां आते ही माता-पिता को अपने बच्चे की फिक्र होने लगती है. अगर आपके बच्चे को भी सर्दी-जुखाम जल्दी हो जाता है तो इसके लिए आपको एक चम्मच शहद लेना है, उसमें एक छुटकी चम्मच नमक मिलाना है और तवे पर गर्म कर देना है. जब तक शहद फट न जाए. इसके बाद आप इसे हल्का-हल्का बच्चे को चटाएं और ऊपर से गर्म पानी पिलाएं. बस इस आसान तरीके से आपके बच्चे का जमा हुआ कफ बाहर आ जाएगा. साथ ही आपको कोल्ड की दिक्कत से राहत मिल जाएगी.
उपाय के फायदे
इस उपाय को अपनाने से बच्चे या बड़े दोनों ही कई तरह के लाभ महसूस कर सकते हैं. शहद और नमक का यह मिश्रण कफ को बाहर निकालने में मदद करता है और गले की खराश को कम करता है. तवे पर हल्का गर्म करने से शहद और नमक का मिश्रण जल्दी असर दिखाता है और बच्चे को इसका स्वाद भी आसान लगता है. इसके अलावा, गर्म पानी के साथ देने से शरीर में गर्मी बनी रहती है और जुखाम से होने वाली नाक बंद होने या छींक आने जैसी परेशानियां कम होती हैं. यह उपाय पूरी तरह प्राकृतिक है और इसे बार-बार इस्तेमाल करने पर भी कोई साइड इफेक्ट नहीं होता.
यह भी पढ़ें – पेट के कैंसर में कहां दर्द होता है? डॉक्टर ने बताया पेट के कैंसर का पहला संकेत क्या है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
6 mins agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
14 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
17 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
17 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
18 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
20 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
23 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines