हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सर्दियों में न नहाने से क्या सच में बढ़ती है उम्र? जानिए वायरल Reel का सच

Winter Care Tips: नहाना हमारी डेली लाइफ का एक जरूरी हिस्सा है, इस आदत को अपनाने से आपकी बॉडी रोगमुक्त रहती है और हेल्दी रहती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रील वायरल हो रही है, जिसमें एक डॉक्टर इस बात की पुष्टि करती हैं कि सर्दियों में रोज न नहाने से आपकी लाइफ बढ़ सकती है, आइए जानते हैं इस पर क्या हैं एक्सपर्ट की राय।

विज्ञापन
Winter Care Tips

Winter Care Tips: नहाना भी एक हेल्दी हैबिट होती है, जिसे हर किसी को फॉलो करना चाहिए। अक्सर, सर्दियों के मौसम में लोगों के मन में इस बात का ख्याल आता रहता है कि आज नहीं नहाते हैं क्योंकि ठंड लगती है। मगर नहाना जरूरी होता है क्योंकि न नहाने से हमारी बॉडी में जर्म्स और बैक्टीरिया रह जाते हैं, जिससे हम बीमार हो सकते हैं। नहाने को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि हमें रोज नहाना चाहिए, ताकि हम स्वस्थ रह सकें। मगर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉक्टर रेबेका पिंटो बताती हैं कि सर्दियों में न नहाने से हम ज्यादा समय तक जिंदा रह सकते हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय।

क्या है Doctor Rebecca Pinto की नसीहत?

डॉक्टर रेबेका एक जनरल फिजिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं, जो अपने इंस्टा हैंडल पर हेल्थ बेस्ड रील्स शेयर करती हैं, उन्होंने अपने एक वीडियो में इस बात की पुष्टि करते हुए पाया कि हमें सर्दियों में रोज क्यों नहीं नहाना चाहिए। वह बताती हैं कि रोज न नहाने से हमारा लाइफ स्पैन 34% तक बढ़ सकता है। वो कहती हैं कि सर्दियों में हमारी इम्यूनिटी धीमी हो जाती है, ऐसे में नहाना हमारे शरीर को और ठंडा कर देता है। सर्दियों में रोज नहाने से स्किन का नेचुरल ऑयल भी निकल जाता है, जिससे स्किन के सेल्स भी डैमेज हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

यह रील सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसके बाद से अलग-अलग डॉक्टरों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया जाहिर की है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में, बेंगलुरु के ग्लेनीगल्स बीजीएस अस्पताल केंगेरी के HOD और सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. बालकृष्ण जीके बताते हैं कि ऐसा दावा करना की सर्दियों में अगर हम नहाना बंद कर दे, तो उससे हमारी लाइफ 34% तक ज्यादा बढ़ जाएगी, यह गलत है। इस पर कोई साइंटिफिक रिसर्च सामने नहीं आई है, जो इस तथ्य को सही माने। डॉ. बालकृष्ण कहते हैं कि डॉ. रेबेका के स्किन को लेकर तथ्य का भी पूरी तरह समर्थन नहीं किया जा सकता है क्योंकि अगर हम रोज नहाने से अपनी स्किन के सेल्स को डैमेज कर रहे हैं, तो ठीक वैसे ही न नहाकर भी अपनी स्किन को डैमेज कर रहे हैं।

सेहत पर असर

डॉ. बालकृष्ण के मुताबिक कुछ लोगों का शरीर ज्यादा ठंड के संपर्क में आने से प्रभावित हो सकता है लेकिन इस पर भी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है। विंटर सीजन में अगर आप ज्यादा ठंडे पानी से नहाते हैं, तो आपको शरीर में दर्द के साथ मेटाबॉलिज्म पर नेगेटिव इंपैक्ट पड़ सकता है। यह बॉडी टू बॉडी इफेक्ट करता है।

सर्दियों में भी नहाना चाहिए

जी हां, अन्य हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोई भी मौसम हो, हमें रोज नहाना चाहिए। यह साफ-सुथरे रहने का सबसे अहम कदम है, जिसे ठंड के मौसम में भी अपनाया जाना चाहिए। हां, अगर आप जल्दी बीमार पड़ते हैं, तो 1 दिन के गैप में नहा सकते हैं लेकिन कई दिनों या हफ्तों तक न नहाना सेहत के लिए सही नहीं है।

सर्दियों में नहाने के टिप्स

गर्म पानी से नहाएं।
अगर धूप निकले, तो नहाने के बाद कुछ समय धूप में बिताएं।
मालिश करके नहाना भी फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें- आंखों के नीचे काले धब्बे होंगे छूमंतर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें