---विज्ञापन---

सोते समय क्या आपका बच्चा भी बार-बार हटाता है कंबल? जानें कारण और यूजफुल टिप

Winter Care Tips: सर्दियों में हम सोते समय कंबल का यूज करते हैं लेकिन आपने अक्सर देखा होगा कि जो छोटे बच्चे होते हैं, वे बार-बार कंबल हटा देते हैं। क्या है इसका कारण और कैसे इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं?

Winter Care Tips: सर्दियों के मौसम में रात के समय तापमान कम होने लगता है, ऐसे में हम लोग रात को कंबल या रजाई ओढ़कर सोते हैं। मौसम ठंडा होता है, इसलिए हम बच्चों को भी रजाई-कंबल ओढ़ाते हैं लेकिन वे बार-बार कंबल को हटा देते हैं। यह समस्या किसी एक की नहीं बल्कि अधिकांश बच्चों की होती है। हम बार-बार उन्हें कवर करते हैं लेकिन वे फिर उसे हटा देते हैं। पर क्या आप इसका कारण जानते हैं? अगर नहीं, तो अब जान लीजिए। सर्दियों में बच्चों का ऐसा करने के पीछे ब्राउन फैट मेन रीजन है। चलिए समझते हैं ब्राउन फैट क्या है?

ब्राउन फैट क्या है?

यह एक प्रकार का फैट है यानी वसा जो छोटे बच्चों में पाया जाता है। बड़े लोगों में सफेद फैट ज्यादा होता है और बच्चों में भूरा फैट अधिक होता है। यह फैट बॉडी को ठंडे तापमान में गर्माहट देता है। यह फैट शरीर के कांपने से पहले ही एक्टिव हो जाता है और शरीर का तापमान बैलेंस करने लगता है। एक वायरल वीडियो के मुताबिक, छोटे बच्चों में रात के समय यह फैट, जब उन्हें ठंडक महसूस होती है, तो अपने आप भी काम करने लगता है। इस वजह से ही वे बार-बार रात को कंबल शरीर से हटाते रहते हैं, क्योंकि उन्हें ज्यादा ठंड नहीं लगती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- भारत में संक्रमित बच्चों के लक्षण चीन से कितना खाते हैं मेल? 

ब्राउन फैट के फायदे

1. शरीर को गर्म रखना- छोटे बच्चों और शिशुओं में ब्राउन फैट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि बच्चों का शरीर जन्म के समय सही से विकसित नहीं होता है, उस कारण उन्हें जल्दी ठंड भी लग सकती है। ब्राउन फैट उनके शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।

---विज्ञापन---

2. शरीर में ऊर्जा- ब्राउन फैट शिशुओं में ऊर्जा का एक प्रमुख सोर्स होता है, खासकर जब वे सोते हैं या कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं। यह फैट कैलोरी को जलाकर शरीर को गर्मी प्रदान करता है, जिससे बच्चे को ऊर्जा मिलती है।

3. ग्रोथ- छोटे बच्चों की ग्रोथ में भी ब्राउन फैट मदद करता है। इसलिए, उनमें इस फैट का सही मात्रा में होना जरूरी है।

---विज्ञापन---
Winter Care Tips

photo credit-meta ai

कैसे कम होता है?

जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, यह फैट उनके शरीर में धीरे-धीरे कम होने लगता है। और यह सफेद फैट में बदलने लगता है। हालांकि, शारीरिक गतिविधि और सही डाइट लेने से बच्चों में ब्राउन फैट का संतुलन बना रहता है।

बच्चों को कैसे रखें सर्दी से सेफ?

  1. कोशिश करें कि छोटे बच्चों को रात के समय ज्यादा मोटे कपड़े न पहनाएं।
  2. रात के समय उन्हें ज्यादा गर्म कंबल या रजाई न ओढ़ाएं।
  3. इन दिनों रात के समय बच्चों को मोजे या टोपी पहनाकर न सुलाएं, ऐसी चीजें उनकी नींद डिस्टर्ब कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 13, 2025 12:25 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola